25 APRTHURSDAY2024 9:45:43 PM
Nari

इस एक्ट्रेस की वजह से टूटने वाला था रोहित शेट्टी का घर

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 12 Sep, 2020 09:55 AM
इस एक्ट्रेस की वजह से टूटने वाला था रोहित शेट्टी का घर

ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। इन्हीं में से एक है प्राची देसाई। प्राची देसाई बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक है। प्राची देसाई का जन्म सूरत में हुआ। प्राची की एक बहन भी है जिसका नाम ईशा देसाई है। उनकी शुरुआती पढ़ाई सूरत के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, पंचगनी से हुई। बाद में हायर एजुकेशन के लिए प्राची पुणे गई। लेकिन पूणे आने के बाद प्राची का रूझान एक्टिंग की ओर बढ़ने लगा। बाद में उन्होंने अपनी पढ़ाई को छोड़ एक्टिंग में अपना कदम बढ़ाया। प्राची देसाई को एकता कपूर ने ब्रेक दिया था। 

पहले टीवी सीरियल से पॉपुलर हुई थी प्राची

टीवी सीरियल 'कसम से' से प्राची ने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया। इस सीरियल से वह घर-घर में फेमस हो गई। इस सीरियल से वह इतनी पॉपुलर हो गई कि उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे। फिर फिल्म 'रॉक ऑन' से प्राची ने बॉलीवुड में एंट्री की। उनकी पहली फिल्म सुपरहिट हुई हालांकि बाद में उन्हें फिल्मों में इतनी सफलता नहीं मिली। प्राची लाइफ पार्टनर, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई , तेरी मेरी कहानी, बोल बच्चन जैसी कई फिल्में में दिखाई दी हैं। इन सभी फिल्मों को ठीक ठाक रिस्पांस मिला था। ज्यादातर वह फिल्मों में सीधी-साधी लड़की के रोल में दिखी। 

फिर प्राची ने फिल्मों में कुछ अलग करने की ठानी और 'एक विलेन' फिल्म में आइटम नंबर करते हुए दिखाई दीं। इस फिल्म से जुड़ा विवाद काफी चर्चा में आया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म के आइटम नंबर की शूटिंग के वक्त प्राची काफी भड़क गई थी जिसका कारण था ब्रेस्ट में सिलिकॉन पैड का इस्तेमाल करने की मांग। दरअसल, इस गाने में प्राची काफी हॉट लग रही थी। प्राची के लुक के लिए क्रिएटिव टीम ने काफी मेहनत भी की थी। गाने में प्राची को छोटी चोली वाला ब्लाउज पहनना था। खबरों की माने तो क्रिएटिव टीम ने प्राची से ब्रेस्ट में सिलिकॉन पैड लगाने को कहा था। प्राची ने ऐसा करने से मना कर दिया और खुद को वैनिटी वैन में बंद कर लिया था।

गाने की शूटिंग दोबारा करने के लिए प्राची ने शर्त रखी थी कि उनके माफी मांगी जाए। प्राची का रिएक्शन देखकर सेट पर काफी तनावभरा माहौल हो गया था।बाद में एकता कपूर सेट पर आई और उन्होंने प्राची को मनाया। एकता कपूर के कहने पर प्राची ने दोबारा शूटिंग शुरू की।

प्राची को बड़े हीरो के साथ काम करना पसंद

कम ही लोग जानते हैं कि प्राची हमेशा खुद से बड़े उम्र के हीरो के साथ काम करना चाहती थीं। एक इंटरव्यू के दौरान प्राची ने कहा था, 'मैं हमेशा चाहती थी कि अपने से बड़ी उम्र के हीरो के साथ काम करूं। मुझे लगता है कि बड़ी उम्र का आदमी और जवान औरत का होना, मूवी को काफी इंट्रेस्टिंग बना देता है'।

प्राची की तरह ही उनकी बहन ईशा भी एक्ट्रेस बनना चाहती थी यही नहीं उन्होंने फिल्म साइन भी की और फिल्म के लिए शूटिंग भी की थी। बाद में ईशा के ससुरालवालों ने उन्हें आगे शूटिंग करने से मना कर दिया। ऐसे में प्राची और उनकी बहन ईशा का सपना टूट गया। 

रोहित शेट्टी के साथ रहा अफेयर

पर्सनल लाइफ की बात करें तो प्राची का नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। कहा जाता है कि रोहित शेट्टी और प्राची देसाई एक-दूसरे को डेट कर चुके है। दरअसल, साल 2012 में फिल्म 'बोल बच्चन' के सेट पर इन दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गई थीं। खबरों की माने तो एक समय तो ऐसा भी आया था जब रोहित शेट्टी ने प्राची के साथ ही रहना शुरू कर दिया था। जयपुर में हुई शूटिंग के दौरान इन दोनों ने रोमांटिक डिनर भी खूब इंजॉय किया था। रोहित शेट्टी की इन हरकतों की वजह से उनकी शादी टूटने के कागार पर आ गई थी लेकिन दोनों का अफेयर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। दोनों के अफेयर ने खूब सुर्खियों बटौरी थी। 

प्राची आखिरी बार शॉर्ट फिल्म 'कार्बन' में नजर आई थी जो कि कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

Related News