24 JUNMONDAY2024 12:39:22 PM
Nari

बालकनी में लगाना चाहते हैं पौधे तो पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 03 Jun, 2024 11:54 AM
बालकनी में लगाना चाहते हैं पौधे तो पहले इन बातों का रखें ध्यान

नारी डेस्क: बालकनी को अक्सर हम सूंदर और आकर्षक बनाने के लिए पौधे लगाते हैं। हर किसी को हरी -भरी बालकनी बेहद पसंद होती है लेकिन अक्सर लोग पौधों के लगाने के समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं। इन्हीं की वजह से पौधे भी सूखने लगते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप पनी बालकनी को स्वच्छ, सुंदर और हरी भरी रख सकती है। तो चलिए अब जानते हैं उनके बारे में -

बड़े आकार के गमले

अक्‍सर लोग छोटे-छोटे गमलों का ढेर लगा लेते हैं। इससे खूबसूरती तो नही बढती है, लेकिन पौधों का पूर्ण विकास नहीं हो पता है। ऐसी स्थिति में कोई भी पौधा अपनी वास्‍तविक ग्रोथ नहीं कर पाता है और उसकी खूबसूरती अधूरी ही रह जाती है। गमलों का ढेर लगाने से बेहतर है कि कुछ बड़े आकार के गमले रखे। 

PunjabKesari

गमलों का सही चयन

गमलों का सही चयन किया जाना बेहद जरूरी है। एकबार पौधे को उसमें लगा देने के बाद उसका विकास गमले के आकार पर निर्भर करता है। गमले के निचले भाग में पानी सुराख होना चाहिए, जिससे अतिरिक्‍त पानी आसानी से बाहर चला जाए। 

सही पौधे का चयन

गार्डन को हरा-भरा बनाए रखने के लिए सही पौधे का चयन किया जाना भी महत्‍वपूर्ण है। पौधे का चयन करने से पूर्व बालकनी का अच्छी तरह से नि‍रीक्षण कर लेना चाहिए।

PunjabKesari

पौधों को देते रहें पानी 

गमलों में लगे ज्‍यादातर पौधे पानी की कमी या फिर उसके अत्‍यधिक मात्रा में होने की वजह से सड़ जाते हैं। कई बार तो लोग नियमित रूप से पौधों में पानी देना ही भूल जाते हैं या फिर कई बार इतना पानी डाल देते हैं कि पौधे की जड़ें ही सड़ जाती हैं। पौधे के लिए दोनों ही स्थिति बुरी है।

सही कीटनाशक का चुनाव

सही कीटनाशक का चुनाव न करने की स्थिति में भी पौधा सूख जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि पौधे में कोई रोग लग जाता है और सही समय पर उसका पता नहीं चल पाता है, जिससे पौधा सूख जाता है।

PunjabKesari 

Related News