01 FEBSUNDAY2026 10:40:28 PM
Nari

सज-धज कर भाई की बारात के लिए निकली परिणीति, प्रियंका के जीजू राघव भी लगे डैशिंग

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 07 Feb, 2025 06:55 PM
सज-धज कर भाई की बारात के लिए निकली परिणीति, प्रियंका के जीजू राघव भी लगे डैशिंग

नारी डेस्क: प्रियंका चोपड़ा जोनास के लिए आज का दिन काफी अहम है क्योकि उनका भाई सिद्धार्थ चोपड़ा शादी के बंधन में जो बंधने जा रहा है। प्रियंक के पति निक जोनास भी इस खास अवसर के लिए भारत आए हैं। सभी मेहमानों के बीच कैमरे प्रियंका की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा को ढूंढते दिखे जो किसी भी फंक्शन में दिखाई नहीं दी। हालांकि आज वह अपने पति राघव के साथ बारात में शामिल होने के लिए निकल गई हैं।
 PunjabKesari
इनसाइड वीडियो से लेकर गेस्ट लिस्ट तक, सोशल मीडिया पर फैंस इस शादी को लेकर हर चीज पर चर्चा कर रहे हैं। ऐसे में परिणीति चोपड़ा शादी से पहले की रस्मों से नदारद रहीं,  फैंस ने कयास लगाए कि बहनों के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है। याद हो कि परिणीति की शादी में भी प्रियंका नहीं पहुंची थी । लोगों का मुंह उस समय बंद हो गया जब आज परिणीति सज-धज कर अपने भाई की बारात के लिए निकली।

PunjabKesari

परणिती चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें राघव के साथ कार से निकलती दिख रही हैं। रेड एंड वाइट आउटफिट में वह बेहद ही प्यारी लग रही हैं। वहीं उने पति राघव हर बार की तरह इस बार भी काफी डैशिंग दिखाई दिए। हाल ही में परिणीति ने एक क्रिप्टिक पोस्ट में कहा था, 'वास्तव में हमें वक्त भी उधार में मिला है, उन लोगों को चुनें जो आपको चुनते हैं और बाकी लोगों को छोड़ दें।'

PunjabKesari
परिणीति की अनुपस्थिति का कारण बताते हुए, रिपोर्ट ने साझा किया कि अभिनेत्री अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। नतीजतन, वह हल्दी और मेहंदी जैसी अन्य शादी से पहले की रस्मों में शामिल नहीं हो सकीं।  जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि सिद्धार्थ चोपड़ा अभिनेत्री नीलम उपाध्याय के साथ आज शादी के बंधन में बंधेंगे और प्रियंका भी अपनी बेटी मालती और ससुराल वालों के साथ शहर में हैं।
 

Related News