14 MAYTUESDAY2024 8:22:00 AM
Nari

अब बिना वीजा Kartarpur Sahib Gurudwara के दर्शन है मुमकिन, बस इन बातों का रखें ख्याल

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 23 Jun, 2023 01:36 PM
अब बिना वीजा Kartarpur Sahib Gurudwara के दर्शन है मुमकिन, बस इन बातों का रखें ख्याल

सिख धर्म क लोगों के लिए करतारपुर गांव एक बहुत ही एतिहासिक जगह है क्योंकि श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जिंदगी के आखिरी 18 साल रावी नदी के तट पर बसे इसी गांव में बिताए थे। ये गांव अब भारत-पाकिस्तान की सीमा पर है। अब यहां पर गुरुद्वारा है जिसकी सिख धर्म के लोगों में बहुत मान्यता है। लेकिन क्योंकि ये गुरुद्वारा पकिस्तान सीमा के पास है इस वजह से भी काफी चर्च में रहता है। पहले यहां पर दर्शन करने आने  में पहले बहुत ज्यादा ताम-झाम था। वीजा ऑफिस के भी बहुत ज्यादा चक्कर काटने पड़ते थे, क्योंकि भारत पाकिस्तान के रिश्तों में भी हमेशा से तनाव रहा है। लेकिन अब नियमों में कुछ बदलाव हुए है जिससे अब भारतीय सिख बिना किसी वीजा के गुरुद्वारे की यात्रा कर पाएंगे। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में..

PunjabKesari

क्या है करतारपुर कॉरिडोर

श्री करतारपुर साहिब दुनिया का सबसे बड़ा गुरुद्वारा है, जो भारत- पाक्सितान की सीमा से 5 किमी दूरी पर स्थित है। करतारपुर कॉरिडोर एक वीजा मुक्त धार्मिक जगह है जो गुरुद्वारा डेरा बाबा नानक को जोड़ता है। ये सीमा भारत और पाकिस्तान सीमा से करीब 4.7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस क्रॉसिंग से भारतीय श्रद्धालु बिना वीजा के करातरपुर गुरुद्वारे के दर्शन कर सकते हैं। 5000 से ज्यादा लोग और त्योहार जैसे खास मौकों पर 10,000 से ज्यादा लोग करतारपुर साहिब की यात्रा नहीं कर सकते हैं।

PunjabKesari

 दर्शन करने जा रहे भक्त  रखें इन बातों का ख्याल

1. गुरुद्वारे के दर्शन का समय सुबह 8 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलता है। सूर्यास्त से पहले सभई तीर्थयात्रियों को लौटना पड़ता है।

2. सभी भक्तों को गोल्फ कार्ट में गुरुद्वारे लाया जाता है।

3.गुरूद्वारे आ रहे सभी भक्तों को रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। तीर्थयात्री को सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है। हालांकि केवल रजिस्ट्रेशन करने से ही आपको यहां जाने की अनुमित नहीं मिलेगा।

4. आवेदकों को उनके email address पर ईटीए से यात्रा की अनुमति दी जाती है। यात्रा करते समय इसकी एक कॉपी अपने पास रखें।

PunjabKesari

5.सभी भक्तों को सुबह बॉर्डर जाना पड़ता है और उसी दिन सूर्यास्त से पहले लौटना भी होता है।
6. भक्त सिर्फ गुरूद्वारे के दर्शन कर सकते हैं, कहीं और नहीं जा सकते।

रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यकताएं

तीर्थयात्री के पास वैलिड पासपोर्ट होना चाहिए।
ब्लड ग्रुप के बारे में पता होना चाहिए।
पासपोर्ट साइज फोटो ।
पासपोर्ट की भी एक फोटो कॉपी।


 

Related News