27 APRSATURDAY2024 6:59:28 AM
Nari

सुबह उठकर न करें ऐसी गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएगी नाराज

  • Edited By palak,
  • Updated: 12 Mar, 2024 02:23 PM
सुबह उठकर न करें ऐसी गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएगी नाराज

हर व्यक्ति चाहता है कि उसे कभी भी पैसों की कमी न हो। घर में सिर्फ खुशियां आएं और कलह-कलेश दूर रहे लेकिन कई बार लाख कोशिश के बाद भी ऐसा नहीं होता और व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इन परेशानियों से बचने के लिए वास्तु में कोई नियम भी बताए गए हैं। इन वास्तु नियमों का पालन करने से सुख-शांति रहती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनती है। वहीं इस शास्त्र में सुबह उठकर कुछ काम को करने पर मनाही बताई गई है। इन कामों को करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में पैसे संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। 

झूठे बर्तन 

सुबह उठकर कभी भी झूठे बर्तन नहीं देखने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि झूठे बर्तन देखने से घर में दुर्भाग्य आता है और व्यक्ति को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है। वास्तु के अनुसार, आपको रात के समय ही बर्तन और किचन साफ करके सोना चाहिए ऐसा न करने से मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं।

PunjabKesari

खुद की परछाई 

सुबह उठकर कभी भी अपनी परछाई नहीं देखनी चाहिए। सुबह के समय अपनी परछाई देखना अशुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इससे घर में कलह होने लगता है। 

आईना 

सुबह उठते कभी भी आईना नहीं देखना चाहिए। सुबह-सुबह आईना देखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सुबह-सुबह आईना देखने से बनते-बनते काम बिगड़ने लगते हैं। 

PunjabKesari

अपशब्द न बोलें 

सुबह उठकर किसी को भी अपशब्द न बोलें। इसके अलावा सुबह उठकर लड़ाई-झगड़ा करने से भी बचें। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश होता है। सुबह उठने से पहले भगवान का नाम लें और उनसे प्रार्थना करें कि आपका दिन अच्छा रहे। 

देर तक सोना 

सुबह कभी भी देर तक नहीं सोना चाहिए। सुबह देर तक सोने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और आपको कई तरह की बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। इसके अलावा देर तक सोने के कारण व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।

PunjabKesari

Related News