20 MARFRIDAY2026 8:09:03 AM
Nari

Navratri स्पेशल पैनकेक्स

  • Edited By Monika,
  • Updated: 19 Mar, 2026 06:12 PM
Navratri स्पेशल पैनकेक्स

नारी डेस्क : नवरात्रि के व्रत में अक्सर लोग हल्का, पौष्टिक और एनर्जी देने वाला खाना ढूंढते हैं। ऐसे में कुट्टू और आलू से बने ये स्पेशल पैनकेक्स एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। यह रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि बनाने में आसान और सेहत के लिए भी फायदेमंद है। आइए जानते हैं नवरात्रि स्पेशल इन टेस्टी पैनकेक्स को बनाने का आसान तरीका।

Servings - 4

PunjabKesari

सामग्री

आलू – 500 ग्राम

पानी – 700 मिलीलीटर

देसी घी – 1 छोटा चम्मच

मूंगफली – 2 बड़े चम्मच

हरी मिर्च – 1 छोटा चम्मच

हरा धनिया – 2 ग्राम

सेंधा नमक – 1/2 छोटा चम्मच

दही – 40 ग्राम

कुट्टू का आटा – 80 ग्राम

सेंधा नमक – 1 छोटा चम्मच

काली मिर्च – 1/4 छोटा चम्मच

देसी घी – 30 मिलीलीटर

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yum (@yum.recipe)

 बनाने की विधि

1. सबसे पहले 500 ग्राम आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें। इसे एक बाउल में डालकर 700 मिली पानी मिलाएं और 5 मिनट के लिए छोड़ दें।

2. एक पैन में 1 छोटा चम्मच देसी घी गर्म करें। इसमें मूंगफली और हरी मिर्च डालकर लगभग 30 सेकंड तक भून लें।

3. अब इस मिश्रण को ओखली (मोर्टार) में डालें, इसमें हरा धनिया और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह कूट लें।

4. इस तैयार मिश्रण को एक बाउल में निकालें, इसमें दही डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और अलग रख दें।

5. अब कद्दूकस किए हुए आलू को छानकर पानी निकाल दें और एक बाउल में डालें। इसमें कुट्टू का आटा, सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें।

6. एक पैन में देसी घी गर्म करें। आलू के मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा डालकर पैनकेक की तरह फैलाएं।

7. इसे 1–2 मिनट तक एक तरफ से पकाएं, फिर पलटकर दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक सेंक लें।

8. तैयार पैनकेक को गरमा-गरम दही के साथ सर्व करें।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum
 

Related News