
नारी डेस्क : गर्मियों का मौसम आते ही आम से बनी चीजों की याद आने लगती है। अगर आप भी बाजार के प्रिजर्वेटिव वाले स्नैक्स की बजाय घर पर कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो मैंगो पापड़ एक बेहतरीन विकल्प है। खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर यह पारंपरिक भारतीय स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। खास बात यह है कि इसे बहुत कम सामग्री से घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है।
Servings - 4

INGREDIENTS
कच्चे आम – 200 ग्राम
काली मिर्च के दाने – 3
दालचीनी का 1 टुकड़ा
सेंधा नमक – 1/2 छोटा चम्मच
पानी – 150 मिलीलीटर
चीनी – 70 ग्राम
चाट मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
नींबू का रस – 2 बड़े चम्मच
बनाने की विधि
1. कच्चे आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. एक पैन में आम के टुकड़े डालें। इसमें काली मिर्च के दाने, दालचीनी, सेंधा नमक और पानी मिलाएं। अच्छी तरह चलाएं, ढककर आम के नरम होने तक पकाएं।
3. आम पक जाने पर गैस बंद कर दें और मिश्रण को 10 मिनट तक ठंडा होने दें।
4. ठंडा होने के बाद मिश्रण को मिक्सर में डालकर स्मूद प्यूरी बना लें।
5. प्यूरी को छानकर एक बाउल में निकाल लें।
6. अब इस मिश्रण को दोबारा पैन में डालकर 2–3 मिनट तक पकाएं।
7. इसमें चीनी डालें और लगातार चलाते रहें, जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए।
8. अब चाट मसाला और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
9. अंत में नींबू का रस डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। फिर गैस बंद कर दें।
10. एक ट्रे में बटर पेपर बिछाएं और तैयार मिश्रण को पतली परत में समान रूप से फैला दें।
11. ट्रे को 2–3 दिनों के लिए धूप में रखें, ताकि मिश्रण पूरी तरह सूखकर सेट हो जाए।
12. सेट होने के बाद इसे लंबी पट्टियों में काटें और रोल बना लें।
13. परोसने का तरीका
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।