03 MAYFRIDAY2024 5:44:16 AM
Nari

पति राज कौशल के निधन के पांच दिन बाद मंदिरा बेदी ने किया पहला पोस्ट, जानें क्या लिखा?

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 05 Jul, 2021 03:09 PM
पति राज कौशल के निधन के पांच दिन बाद मंदिरा बेदी ने किया पहला पोस्ट, जानें क्या लिखा?

बाॅलीवुड एकट्रेस और एंकर मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का हाल ही में हार्ट अटैक से निधन हो गया था जिससे पूरे टीवी जगत समेत कई बाॅलीवुड सितारों ने भी शोक व्यक्त किया। वहीं पति राज कौशल के देहांत के पांच दिन बाद  मंदिरा बेदी ने पहला पोस्ट  किया है। इस पोस्ट में उन्होंने राज के साथ अच्छे दिनों की याद दिलाने वाली 3 तस्वीरें पोस्ट की हैं। मंदिरा ने पोस्ट के साथ कैप्शन में कुछ नहीं लिखा, एक ब्रेक हार्ट का इमोजी बनाया है।

PunjabKesari

 बता दें कि बीते दिनों कार्डिएक अरेस्ट की वजह से राज कौशल का निधन हो गया था। उनकी मौत की खबर से हर कोई शॉक्ड है। 

राज के निधन के बाद मंदिरा हटाई अपनी डीपी फोटो-
मंदिरा बेदी ने इंस्टाग्राम पर पति राज के निधन के बाद कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन फोटोज में मंदिरा और राज गले में मेडल पहले हैं और वाइन के साथ सेलिब्रिट कर रहे हैं। राज के निधन के बाद मंदिरा अपनी डीपी भी हटा चुकी हैं। फोटो की जगह सिर्फ ब्लैक कलर दिख रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

मौनी रॉय ने राज के चौथे की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, अब कुछ भी पहले जैसा नहीं रहेगा
आपकों बतां दें कि 30 जून 2021 की सुबह राज कौशल को कार्डिएक अरेस्ट हुआ था। राज के चौथे पर उनके परिवार के लोग और फ्रेंड्स इकट्ठे हुए थे। उनके करीबी अभी भी यकीन नहीं कर पा रहे कि राज उनके बीच नहीं हैं। मौनी रॉय ने चौथे की तस्वीर पोस्ट करके लिखा था, हम सब तुम्हें याद करते हैं राजी। अब कुछ भी पहले जैसा नहीं रहेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

राज ने खा ली थी एंटी-एसिड दवा-
वहीं इससे पहले राज कौशल के म्यूजिक डायरेक्टर फ्रेंड ने एक इंटरव्यू में बताया था कि राज को शाम से तबीयत खराब लग रही थी। उन्होंने एंटी-एसिड दवा खा ली थी। लेकिन देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। तब राज ने मंदिरा से कहा कि उन्हें हार्ट अटैक पड़ रहा है। मंदिरा आशीष चौधरी के साथ उनको हॉस्पिटल ले जा रही थीं लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया जो सभी के लिए बेहद शोकिंग खबर रही हैं।

Related News