26 APRFRIDAY2024 5:39:48 PM
Nari

Rajasthani Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट कढ़ी कचौरी

  • Edited By palak,
  • Updated: 07 Jun, 2022 02:29 PM
Rajasthani Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट कढ़ी कचौरी

खाने-पीने और तीखे मसालों की जब भी बात करें तो राजस्थान का नाम सबसे पहले आता है। यहां का स्वादिष्ट और तीखा खाना हर किसी को बहुत ही भाता है। यहां के मारवाड़ी खाने का स्वाद लेने के लिए हर कोई राजस्थान जाता है। आप राजस्थान का स्वाद घर पर भी चख सकते हैं। आप राजस्थान की स्पेशल कड़ी कचौरी बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...

सामग्री 

कचौरी का आटा - 3 कप 
जीरा - 1/2 चम्मच 
अदरक - 1(कटा हुआ)
लहसुन - 2 (कलियां)
सौंफ - 1/2 चम्मच 
धनिए के बीज - 1/2 चम्मच 
हरी मिर्च - 1(कटी हुई)
दाल - 1 कप 
तेल - जरुरतअनुसार
राई - 1/2 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार
आमचूर - 1/2 चम्मच 
हरा धनिया -1 कप 
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 कप 
काली मिर्च - 1/2 चम्मच 
हींग - 1/2 चम्मच 
बेसन - 2 कप 
हल्दी पाउडर -1/2 चम्मच 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले किसी पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, अदरक, लहसुन, सौंफ, धनिया, हरी मिर्च और लाल मिर्च मिलाएं। 
2. सारी सामग्री को अच्छे से भून लें। फिर इसमें आमचूर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं। 
3. फिर इसमें धनिया पत्ती डालकर इसे भी अच्छे से मिला लें। 
4. इसके बाद सारे मसालों को ठंडा होने के लिए रख दें।  
5. कचौरी के आटे में थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे गूंथ लें। 
6. फिर इसमें स्टफिंग के लिए सामग्री डालें। सामग्री डालकर गोलाकार आकार में बंद कर लें। 
7. इसके बाद इसे बेलें। बाकी बचे हुए आटे से भी ऐसी ही कचौरियां तैयार कर लें। 
8. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें कचौरियां बेल लें। 
9. फिर एक बाउल में थोड़ा से बेसन डालें और पानी मिलाएं। दोनों चीजों को मिला लें। 
10. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और हल्दी मिला दें। 
11. एक कढ़ाई में फिर से तेल गर्म करें और इसमें राइ डालें। धीमी आंच पर इसे चटकने दें। 
12. फिर इसमें हींग डाल दें। फिर इसमें बेसन के घोले हुए मिश्रण को डालें और 45 मिनट के लिए पका लें। 
13. जैसे ही मिश्रण उबलने लगे। इसमें नमक डालें और 3 मिनट के लिए पकाएं। 
14. इसके बाद इसमें कचौरी डाल दें। आपकी कढ़ी कचौरी बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म सर्व करें। 

Rajasthani kadhi kachauri recipe by Rimjhim Agarwal in Hindi at BetterButter

Related News