25 APRTHURSDAY2024 1:31:47 AM
Nari

नहीं खाते बच्चे टिफिन तो लंच में बनाकर दें स्वादिष्ट Fruit Sandwich

  • Edited By palak,
  • Updated: 13 Jul, 2022 01:04 PM
नहीं खाते बच्चे टिफिन तो लंच में बनाकर दें स्वादिष्ट Fruit Sandwich

बच्चे खाने में बहुत ही आनाकानी करते हैं, कोई भी चीज स्वाद से नहीं खाते। ऐसे में पेरेंट्स अकसर उनके खाने-पीने को लेकर चिंता में रहते हैं। आप बच्चों को कुछ हेल्दी खिलाना चाहते हैं तो उन्हें फ्रूट सेंडविच बनाकर खिला सकते हैं। आप टिफिन में भी उन्हें यह हेल्दी फूड दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

ब्रेड स्लाइस  - 5 
मलाई - 3 चम्मच 
अंगूर - 10-12
आम - 2 कप(कटा हुआ)
सेब - 2 कप(कटा हुआ)
जैम - 4 चम्मच 
अखरोट पाउडर - 1 चम्मच 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप ब्रेड स्लाइस को काट लें। 
2. फिर इसके किनारों को अलग कर दें। 
3. इसके बाद आम, अंगूर, सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 
4. अब जैम को अलग कटोरी में निकाल लें। 
5. फिर जैम को ब्रेड स्लाइस पर लगाएं। इसके ऊपर अखरोट पाउडर डालें।
6. ब्रेड पर जैम लगाने के बाद ऊपर से मलाई डाल दें। 
7. मलाई को ब्रेड के चारों और फैला दें। 
8. फिर इसके ऊपर सारे काटे हुए फ्रूट्स डालें। 
9. अब इसके ऊपर दूसरी ब्रेड रखें। 
10. ब्रेड को अच्छे से जैम के साथ चिपका दें। 
11. आपका टेस्टी फ्रूट सेंडविच बनकर तैयार है। दो हिस्सों में काटकर बच्चों को सर्व करें। 

PunjabKesari
 

Related News