02 MAYSATURDAY2026 10:36:13 PM
Nari

13 साल बाद माघ पूर्णिमा पर बन रहा है खास संयोग, इन 4 राशियों को होगा फायदा

  • Edited By palak,
  • Updated: 24 Feb, 2024 11:28 AM
13 साल बाद माघ पूर्णिमा पर बन रहा है खास संयोग, इन 4 राशियों को होगा फायदा

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि भी बहुत ही शुभ मानी जाती है। माघ महीने की पूर्णिमा तिथि वाले दिन हर साल माघ पूर्णिमा मनाई जाती है। इस साल माघ पूर्णिमा 24 फरवरी यानी आज मनाई जा रही है। इस दिन स्नान दान और धर्म कर्म के कार्यों का बहुत ही महत्व है। मान्यताओं के अनुसार, इससे पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और जीवन के सारे कष्टों से छुटकारा मिलता है। ज्योतिष गणनाओं की मानें तो इस साल माघ पूर्णिमा पर कई सारे शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन वैधृति योग, पूर्वा फाल्गुनी, मघा नक्षत्र और कुंभ राशि में सूर्य-बुध एक साथ मिलकर बुधादित्य नाम का योग निर्माण कर रहे हैं। साथ ही इस दौरान चंद्रदेव भी इस राशि में उपस्थित रहेंगे। ऐसे में माघ पूर्णिमा पर कुछ राशियों की सोई हुई किस्मत चमकेगी। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी कौन सी राशियां हैं जिनकी माघ पूर्णिमा पर किस्मत चमकेगी।

सिंह राशि 

इस राशि के जातकों का शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। इमोशनली आप लोग स्ट्रांग रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा आय के नए स्त्रोत से धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।  

PunjabKesari

मेष राशि 

शिक्षा से जुड़े कार्यों में पॉजिटिव बदलाव आएंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 

तुला राशि 

इस राशि के जातकों को करियर में नई उपलब्धियां हासिल होगी। जीवन में कई बड़े बदलाव आएंगे। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। भूमि और वाहन का सुख आपको मिल सकता है। जीवन के हर क्षेत्र में आपको मनचाही सफलता मिलेगी। 

PunjabKesari

मिथुन राशि 

आप लोग इस दौरान आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। भाई बहन के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। कार्य के सिलसिले में आपके यात्रा के योग बनेंगे। नौकरी कारोबार में तरक्की होगी। ऑफिस में बिना मतलब के वाद-विवाद से बचेंगे।

PunjabKesari

Related News