24 APRWEDNESDAY2024 2:38:17 PM
Nari

Raj Kapoor की 3 बहुएँ लेकिन दो को ही जानते लोग! Rajiv Kapoor की पत्नी और परिवार कहां ?जानिए

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 27 May, 2023 03:16 PM

कपूर खानदान मायानगरी का सबसे बड़ा और पुराना खानदान है इसलिए इस खानदान से जुड़े लोगों का काम बायोडाटा जानने की उत्सुकता फैंस में रहती हैं। राज कपूर की फैमिली सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटौरने वाली हैं। राज कपूर जिनके पांच बच्चे थे 3 बेटे और 2 बेटियां। राज कपूर की दोनों बेटियां इंडस्ट्री से दूर रहीं लेकिन रीमा जैन और ऋतु नंदा को सब जानते हैं और जहां उनकी शादी हुई है वह भी फेमस लोग ही रहे। वहीं राज के तीन बेटे ऋषि कपूर, राजीव कपूर और रणधीर कपूर थे। अब ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बीवियों के बारे में तो सब जानते हैं और दोनों इंडस्ट्री का फेमस चेहरा भी। जी हां नीतू कपूर और बबीता कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं है लेकिन राजीव की फैमिली कहां? इस बारे  में कोई नहीं जानता तो चलिए आपको आज राजीव की फैमिली के बारे में ही बताते हैं।

नहीं टिक पाई राजीव कपूर की पहली शादी

राजीव कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे हालांकि राजीव कपूर का फिल्मी करियर भी इतना सफल नहीं रहा और वह गिनी चुनी फिल्मों में ही नजर आए लेकिन राजीव कपूर शादीशुदा थे हालांकि ये शादी कोई लंबी चलते वाली शादी नहीं रही। महज 2 साल के भीतर ही उनका तलाक हो गया था ना तो उनका कोई बच्चा था और ना ही राजीव ने दूसरी शादी करने की सोची।

PunjabKesari

कौन है राजीव कपूर की पत्नी?

राजीव कपूर की शादी आरती सभरवाल से हुई थी। यकीनन वो कौन थी कहां रहती थी और अब कहां है इस बारे में आपको भी पता नहीं होगा तो चलिए उन्हीं के बारे में आपको बताते हैं।आरती सभरवाल कोई हाउस फाइफ नहीं थी बल्कि आर्किटेक्ट और फैशन डिजाइनर है। दिल्ली की रहने वाली आरती का जन्म 25 सितंबर 1967 को हुआ था और उन्होंने ग्रेजुएशन डिजाइन्स और आर्किटेक्ट में ही किया है। डिजाइन्स की पढ़ाई के लिए वह न्यूयॉर्क गई। आरती ने अपने करियर की शुरुआत एक आर्किटेक्ट के रूप में की थी।

PunjabKesari

2003 में हो गया था दोनों का तलाक

साल 2001 में उनकी शादी राजीव कपूर से हुई और बदकिस्मती से साल 2003 में दोनों का तलाक भी हो गया। तलाक के बाद वह कैनेडा चली गई जहां उन्होंने लॉ फर्म में पैरा-लीगल के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। दोनों का कोई बच्चा भी नहीं  है। साल 2004 में उन्होंने अपना फैशन लेबल zachaire लॉन्च किया। उन्होंने दिल्ली में अपना आचार का बिजनेस भी शुरू किया। आरती अपनी ही लाइफ में मस्त हैं। आरती ने कभी अपनी देवरानी जेठानी, नीतू कपूर और बबीता कपूर से भी मिलने की कोशिश नहीं की।

आरती को नहीं किया कभी कपूर खानदान ने स्पॉट

उन्हें कभी भी कपूर खानदान के साथ स्पॉट नहीं किया गया और ना ही आरती किसी तरह का कोई रिश्ता निभाती दिखी हैं। आरती किसी हिरोइन से कम नहीं दिखती लेकिन बस आरती को सच में कोई नहीं जानता। अब तो आप राज कपूर की तीसरी बहु के बारे में भी काफी कुछ जान गए होंगे ।

PunjabKesari

Related News