19 APRFRIDAY2024 11:09:46 AM
Nari

टूलकिट केस: कौन हैं दिशा रवि? जिसकी गिरफ्तारी पर लगातार हो रहा विरोध

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 17 Feb, 2021 04:50 PM
टूलकिट केस: कौन हैं दिशा रवि? जिसकी गिरफ्तारी पर लगातार हो रहा विरोध

देश में केंद्र सरकार के कृषि बिलों पर अभी भी किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी मांग के लिए अड़े हुए हैं। पहले जहां यह मुद्दा सिर्फ देश का था लेकिन अब विदेशों तक भी इसकी आवाज सुनाई देने लगी है। पॉप स्टार रिहाना के बाद तो बॉलुवड स्टार्स भी जमकर इस पर ट्वीट कर रहे हैं। हालांकि बहुत से लोगों का कहना यह भी है कि इंटरनेशनल स्टार्स के सपोर्ट मिलने के कारण देश की छवि खराब करने की साजिश की जा रही है। 

PunjabKesari

 ग्रेटा थनबर्ग ने किया था ट्वीट 

आपको बता दें कि इस संबंध में पर्यावरण के लिए काम करने वाली  ग्रेटा ने भी ट्वीट किया था और एक टूलकिट शेयर किया था। इस टूलकिट में किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार को घेरने और भारत को बदनाम करने की साजिश रची गई थी। हालांकि जब इस ट्वीट पर लोगों का हंगामा देखने को मिला तो ग्रेटा ने अपना यह ट्वीट हटा लिया लेकिन यह विवाद अभी भी रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी संबंध में दिल्ली पुलिस ने  ग्रेटा पर भी टूलकिट शेयर करने को लेकर केस दर्ज किया था। वहीं अब इसी मामले में ही बेंगलुरू से दिशा रवि नामक लड़की को गिरफ्तार किया है। आपने यह नाम सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी सुना होगा लेकिन आप इस लड़की को जानते नहीं होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कौन है दिशा रवि?

पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार?

लोगों के मन में एक ही सवाल है कि दिशा रवि का इस पूरे मामले से क्या लिंक है। दरअसल खबरों की मानें तो ग्रेटा के टूलकिट को एडिट करके और उसे प्रमोट करने में दिशा का नाम सामने आया है जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की मानें तो दिशा 'टूलकिट' डॉक्यूमेंट की एडिटर थी। दिशा ने ही इस डॉक्यूमेंट की साज़िश रची थी और इसे लोगों तक पहुंचाया था। आपको बता दें कि पुलिस का यह आरोप भी है कि दिशा और कुछ बाकी लोग प्रो खालिस्तानी ग्रुप Poetic Justice Foundation ग्रुप के साथ भी जुड़े थे। 

कौन है दिशा?

 दिशा बेंगलुरु की रहने वाली हैं और वह  माउंट कार्मेल की छात्रा हैं। आपको बता दें कि 2018 में ग्लोबल क्लाइमेट स्ट्राइक मूवमेंट शुरू करने वाली  संस्था एफएफएफ की सह-संस्थापक। दिशा के पति मैसूरु में एक एथलेटिक्स कोच हैं। दिशा  देश में ‘फ्राइडे फॉर फ्यूचर’ अभियान को भी फाउंड किया। वो कई वेबसाइट्स और न्यूज़ पोर्टल पर पर्यावरण के बारे में लिखती आई हैं। 

PunjabKesari

ये लोग भी दिल्ली पुलिस की रडार पर 

खबरें ये भी हैं कि दिशा ने एक व्हाटसएप ग्रुप भी बनाया हुआ था और इस ग्रुप में वह निकिता जैकब भी जुड़ी थीं। बता दें कि निकिता भी पर्यावरण से जुड़े मुद्दे उठाती हैं और वह एक वकील भी हैं। दिल्ली पुलिस उन्हें भी तलाश रही है। इतना ही नहीं इस केस में एक और नाम भी जुड़ा है जो है शांतनु का। 

गिरफ्तारी की हो रही आलोचना 

आपको बता दें कि खबरें ये भी हैं कि दिशा कोर्ट रूम में रो पड़ी थीं और जज से कहा था कि उसने केवल दो लाइनें एडिट की थीं और वह किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करना चाहती थी। वहीं दिशा रवि को 14 फरवरी को दिल्ली की एक अदालत ने पांच दिनों की दिल्ली पुलिस रिमांड पर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उसकी गिरफ्तारी का लगातार विरोध किया जा रहा है। लोग लगातार आवाज उठा रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की आलोचना कर रहे हैं। इतना ही नहीं कईं बड़ी हस्तियां भी लगातार इस पर विरोध जता रही हैं। 

आपका इस पर क्या कहना है हमें कमेंट करके बताना न भूलें। 

Related News