19 APRFRIDAY2024 11:05:56 PM
Nari

आप भी नहीं जानती होंगी फ्रीज़र में फूड स्टोर करने की ये जरूरी बातें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 30 Jan, 2022 01:40 PM
आप भी नहीं जानती होंगी फ्रीज़र में फूड स्टोर करने की ये जरूरी बातें

फ्रिज आजकल तो हर घर में आसानी से मिल जाता है। इससे खाना खराब होने का खतरा कम रहता है। वहीं लंबे समय तक फूड आइटम को फ्रेश रखने के लिए लोग फ्रीजर का भी इस्तेमाल करते हैं। फ्रीजर का टेम्परेचर फ्रिज के मुकाबले में कम होता है। ऐसे में इसमें खाना स्टोर करने से ये ज्यादा देर तक ताजा रहता है। मगर फिर भी फ्रीजर में खाना रखने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

गर्म खाना स्टोर ना करें

इस बात का ध्यान रखें कि खाने को हमेशा ठंडा करके ही फ्रीजर में स्टोर करें। दरअसल, गर्म फूड फ्रीजर में रखने से यह फ्रीजर का टेम्परेटर बढ़ाने का काम करता है। इसके कारण पहले से फ्रीजर में रखे दूसरे फूड डिफ्रॉस्ट होने का खतरा रहता है। ज्यादा मात्रा में खाने होने पर उसे पार्ट्स में करके फ्रीजर में रखने से उसकी कूलिंग प्रोसेस बढ़ सकती है।

PunjabKesari

खाने को अच्छे से रैप करके स्टोर करें

फ्रीजर में खाना रखने से पहले उसे अच्छे से रैप कर लें। इससे ‘फ्रीजर बर्न’ की स्थिति हो सकती है। दरअसल, बिना रैप किए खाने को स्टोर करने से इसमें मौजूद पानी निकल सकता है। इसके कारण फूड डिहाइट्रेड की परेशानी भी हो सकता है। इसके कारण फूड की क्वालिटी में गिरावट आ सकती हैं। मगर हां  इसके बाद भी फूड खाने के लायक होता है। ऐसे में आप सब्जियों, फलों को कवर करके या एयर टाइट कंटेनर में डालकर रख सकती हैं।

ज्यादा खाना स्टोर ना करें

फ्रीजर में हमेशा उतना ही खाना स्टोर करें जितनी जरूरत है। उदाहरण के तौर पर अगर आप घर में 4 सदस्य हैं इससे ज्यादा लोगों का खाना स्टोर करने से बचें। फ्रीजर को जरूरत से ज्यादा भर देने से खाना जल्दी खराब हो सकता है।

PunjabKesari

लेबलिंग करना सही

अगर आप फ्रीजर में ज्यादा सामान रख रही हैं तो उनपर लेबलिंग कर लें। इसतरह आप कच्चे और पके यानि तैयार खाने को अलग-अलग मार्क कर सकती हैं। आप फूड स्टोर करने से पहले इसपर डेट भी लिख सकती हैं।

बर्फ न जमने दें

फ्रीजर में चीजें रखने पर इस बात का ध्यान रखने की इन फूड आइटम पर बर्फ ना जमने दें। अगर चीजों पर बर्फ जम भी जाती हैं तो फ्रीजर को थोड़ी देर के लिए डिफ्रॉस्ट करें। इससे आपका खाना कुछ देर तक एकदम ताजा रहेगा।

pc: freepik

Related News