02 MAYTHURSDAY2024 8:09:23 PM
Nari

केतु के राशि गोचर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, Personality होगी और भी चॉर्म

  • Edited By palak,
  • Updated: 20 Jul, 2023 04:08 PM
केतु के राशि गोचर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, Personality होगी और भी चॉर्म

वैदिक ज्योतिष में केतु का संबंध मन के साथ बताया गया है। केतु चंद्रमा के साथ जुड़ा हुआ है। मान्यताओं के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो या फिर वह नीचे चले जाए तो व्यक्ति डिप्रेशन में चला जाता है। वहीं इसी साल अक्टूबर में केतु राशि गोचर करने वाले हैं केतु का यह राशि गोचर कुछ राशियों की किस्मत बदल सकता है। इन राशियों का पूरा व्यक्तित्व बदल सकता है। इसके अलावा इस राशि के जातकों के करियर में भी ग्रोथ होगी। तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी राशियां है जिन पर केतु का प्रभाव दिखेगा। आइए जानते हैं इनके बारे में....

सिंह 

केतु का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी होने वाला है। राशि गोचर से इस राशि के जातकों का मन शांत रहेगा। यदि इस दौरान किसी के साथ मीठा बोलेंगे तो आपके परिवार के साथ रिश्ते मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में भी अगर आप पूरी मेहनत करते हैं तो आपको इसका असर देखने को मिलेगा। 

PunjabKesari

वृषभ 

इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। लंबी यात्रा आप कर सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार होगा, बिजनेस बढ़ेगा, पार्टनरशिप में अगर आप किसी के साथ काम करते हैं तो फायदा मिलेगा। आपकी सेहत भी एकदम अच्छी रहेगी।

मकर 

इस राशि के जातकों को राशि गोचर से फायदा होगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको प्रमोशन मिल सकता है। प्रमोशन में आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है। वहीं अगर आप बिजनेस करते हैं तो आपकी काफी अच्छी कमाई हो सकती है। 

PunjabKesari

धनु 

धनु राशि वालों के लिए भी जातकों के लिए राशि गोचर काफी अच्छा रहेगा। यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं होगा। बीमारियों से निजात मिलेगी। करियर में आप उड़ान भर सकते हैं। बिजनेस में आपको नए-नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। धनु राशि के लिए केतु का गोचर काफी लाभकारी साबित होगा।

PunjabKesari

Related News