19 APRFRIDAY2024 11:31:37 PM
Nari

ईद स्पेशल: किमामी सेवई से भरें इस त्योहार में मिठास

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 25 May, 2020 12:00 PM
ईद स्पेशल: किमामी सेवई से भरें इस त्योहार में मिठास

आज देशभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा और पवित्र त्योहार है। इस मौके पर कई सारे स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं। सेवई के साथ तो जैसे इस त्योहार का मजा दोगुना हो जाता है। सेवइयां भी कई तरह से बनती हैं। इनमें किमामी सेवई का तो स्वाद ही अलग होता है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे घर पर कैसे बनाएं किमामी सेवई...

PunjabKesari

सामग्री

- 200 ग्राम सेवई

- 2 कप चीनी

- 1 ग्लास दूध

- 1 कप मावा

- 3 टेबलस्पून घी

- ड्राई फ्रूटस

- केसर के 8 रेशे

- 4 इलायची

- 2 लौंग

विधि

- एक कढ़ाई में घी डालकर सेवई को हल्की आंच पर भूरा होने तक भूनें।

- अब सेवई को अलग निकालकर रख लें। दूध में केसर के रेशे मिलाएं।

- इसके बाद कढ़ाई में 2 टेबलस्पून घी डालें, उसमें लौंग और इलायची डालें।

- अब उसमें दूध और चीनी डालकर मिलाएं। 

- इसके बाद इसमें मावा डालकर मिक्स करें। 

- अब सेवई को एक प्लेट में निकालकर ऊपर से ड्राई फ्रूटस डालकर सर्व करें।

- केसर किमामी सेवई बनकर तैयार है।

food recipe eid special kesar kimami sewai | ईद स्पेशल ...

Related News