25 APRTHURSDAY2024 5:42:26 AM
Nari

दशहरा स्पेशल: केसर जलेबी रेसिपी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 23 Oct, 2020 10:14 AM
दशहरा स्पेशल: केसर जलेबी रेसिपी

त्योहारों में लोग मीठा खाना पसंद करते हैं। दशहरे वाले दिन लोग खासतौर पर जलेबी घर में बनाते या बाहर से मंगवाते खाते हैं। ऐसे में अगर आप इस दशहरे के मौके पर घर में ही जलेबी बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपकी केसर जलेबी बनाने की रेसिपी बताते हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ बनाने में भी बेहद आसान होगी। तो जानते हैं इसकी रेसिपी...

जलेबी बनाने की सामग्री

मैदा- 1/2 कप 
केसर- 1/2 छोटा चम्मच
दही- 1/4 कप 
सूती कपड़ा- जिसके बीच में छेद हुआ हो
चीनी- 1 कप 
पानी- 1 कप 
तेल या घी- तलने के लिए

PunjabKesari

जलेबी बनाने की वि​धि

1. सबसे पहले एक बाउल में मैदा, दही जरूरतानुसार पानी डालकर गाढ़ा बैटर बनाएं।
2. अब इसे 6-7 घंटों तक खमीर उठने के लिए अलग रख दें।
3. एक पैन में पानी, चीनी और केसर डालकर हल्की आंच पर चाशनी बनाएं।
4. चाशनी के तार छोड़ने पर इसे आंच से उतार कर ठंडा करें।
5. गैस की मीडियम आंच पर एक पैन में तेल या घी गर्म करें।
6. कपड़े में मैदे का बैटर डालकर घोल आकार में जलेबी बनाएं।
7. जलेबी को दोनों तरफ सुनहरा भूरा होने तक तलें।
8. फिर इसे 1-2 मिनट तक चाशनी में भिगोएं।
9. लीजिए आपकी केसर जलेबी बनकर तैयार है।
10. इसे प्लेट में निकाल कर गर्मा- गर्म सर्व करें।
 

Related News