29 APRMONDAY2024 9:31:48 PM
Nari

बालों पर अच्छा चढ़ेगा मेहंदी का रंग, बस मिक्सिंग करते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 31 Jan, 2022 04:17 PM
बालों पर अच्छा चढ़ेगा मेहंदी का रंग, बस मिक्सिंग करते समय रखें इन बातों का ध्यान

पुराने जमाने से ही लड़कियां बालों पर मेहंदी लगाती आ रही हैं। इससे बालों पर अच्छा रंग अच्छा चढ़ने के साथ इसका रूखापन दूर होने में मदद मिलती है। मगर कई लड़कियां बालों पर मेहंदी घोलने का सही तरीका नहीं जानती हैं। इसके कारण इन्हें मेहंदी का सही रंग नहीं मिल पाता है। इसके साथ ही बालों में ड्राईनेस की समस्या सताते लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको सही तरीके से मेहंदी घोलने के बारे में बताते हैं...

पर्याप्त समय तक भिगोएं मेहंदी

कई लड़कियां मेहंदी को घोलकर थोड़ी देर बाद ही लगा लेती है। मगर इससे बालों को सही रंग नहीं मिल पाता है। मेहंदी का गाढ़ा व अच्छा रंग पाने के लिए इसे करीब 10-12 घंटे या रातभर भिगोकर रखें। फिर इस मेहंदी को लगाने से आपके बालों को एकदम सही रंग मिलेगा। इसके साथ ही आपके बाल पोषित होकर मुलायम व चमकदार नजर आएंगे।

PunjabKesari

मेहंदी में इन चीजों को मिक्स ना करें

अगर आप भी मेहंदी में अंडा, तेल, दही, नींबू आदि चीजें मिलाकर लगाती हैं तो अपनी इस आदत को बदल लें। असल में, ऐसा करने से मेहंदी में मौजूद प्रोटीन के साथ ये चीजें मिल जाती है। इसके कारण बालों को जरूरी प्रोटीन नहीं मिल पाता है। इसलिए मेहंदी घोलते समय इन चीजों को मिलाने से बचें।

मेहंदी लगाने से ना लगाएं तेल

कई लड़कियां बालों पर मेहंदी लगाने से पहले तेल लगा लेती हैं। इसके अलावा मेहंदी में ही थोड़ा तेल मिला लेती हैं। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए। दरसअल, तेल बालों पर एक लेयर बना देता है, जिसके कारण बालों पर मेहंदी का रंग अच्छे से नहीं चढ़ता है। अगर आपको तेल लगाना ही हैं तो इसे स्कैल्प पर थोड़ी मात्रा में लगाएं। इसके साथ ही इसे एक रात पहले ही लगा लें ताकि बाल तेल को सोक लें। इसके अलावा अगर आपके बाल ड्राई नहीं हैं तो तेल लगाने से बचें।

नॉर्मल पानी में ना घोले मेहंदी

मेहंदी को नॉर्मल पानी में भिगोने की जगह कॉफ़ी या चाय पत्ती का पानी इस्तेमाल करें। इससे बालों पर मेहंदी का रंग खूब चढ़ेगा। इसके साथ ही बाल मुलायम, चमकदार व खूबसूरत नजर आएंगे।

PunjabKesari

सही बर्तन में घोले मेहंदी

अगर आप सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं तो मेहंदी को लोहे की कढ़ाही में मिक्स करें। इससे आपके बालों पर अच्छा रंग चढ़ेगा।

नींबू का रस ना डालें

कई लड़कियां मेहंदी घोलते समय इसमें नींबू का रस मिला देती हैं। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए। इससे बालों में रूखापन बढ़ सकता है। इसमें मौजूद  सिट्रिक एसिड बालों के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है। भले ही रूसी को दूर करने के लिए नींबू का रस कारगर माना जाता है। मगर इससे बाल बेजान, रूखे होने की समस्या हो सकती हैं।

pc: freepik

Related News