26 APRFRIDAY2024 4:53:06 AM
Nari

दूसरी बार पापा बनने वाले हैं कपिल शर्मा, जल्द गूंजेगी नन्हे मेहमान की किलकारियां!

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 20 Nov, 2020 01:55 PM
दूसरी बार पापा बनने वाले हैं कपिल शर्मा, जल्द गूंजेगी नन्हे मेहमान की किलकारियां!

कॉमेडियन कपिल शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह आज जिस मुकाम पर हैं उसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा के घर एक बार फिर से किलकारियां गूंजने वाली है। जी हां, खबरों की मानें तो कपिल जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि कपिल और गिन्नी ने फिलहाल नहीं की है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समय गिन्नी प्रेग्नेंट हैं। वहीं कपिल की मां गिन्नी की देखभाल करने के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं। खबरों की मानें तो गिन्नी साल 2021 में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। गिन्नी के प्रेग्नेंट होने का संदेह उनकी करवाचौथ और दीवाली की तस्वीरों और वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है। जिसमें वो बेबी बंप छुपाती दिखाई दी थी।

PunjabKesari 

दरअसल, करवाचौथ के मौके पर भारती ने अपने लाइव होकर अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी जिसमें गिन्नी की झलक भी नजर आई थी। इस वीडियो में गिन्नी का बेबी बंप भी दिखाई दिया था। 

PunjabKesari

वहीं दिवाली के मौके पर कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें गिन्नी कुर्सी के पीछे अपना बेबी बंप छुपाती नजर आई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

गौरतलब है कि कपिल शर्मा के घर पिछले साल यानि 10 दिसंबर 2019 को नन्ही परी की किलकारियां गूंजी थी। जिसका नाम कपिल और गिन्नी ने अनायरा रखा। इस दिसंबर को कपिल की लाडली अनायरा एक साल की हो जाएंगी। 

Related News