19 JULSUNDAY2026 12:12:10 AM
Nari

काकडीचा कोरडा रेसिपी

  • Edited By Monika,
  • Updated: 18 Jul, 2026 06:32 PM
काकडीचा कोरडा रेसिपी

नारी डेस्क : अगर आप रोज-रोज एक जैसी सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हल्का, स्वादिष्ट व झटपट बनने वाला व्यंजन ट्राई करना चाहते हैं, तो महाराष्ट्र की पारंपरिक डिश काकडीचा कोरडा (Kakdicha Korda) आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। खीरे, बेसन और हल्के मसालों से तैयार होने वाली यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह गर्मागर्म चपाती या फुल्के के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

Servings - 2

PunjabKesari

INGREDIENTS

खीरा – 350 ग्राम
तेल – 1 बड़ा चम्मच
राई – 1/2 छोटा चम्मच
जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
करी पत्ता – 10–15
साबुत सूखी लाल मिर्च – 3
बारीक कटी हरी मिर्च – 1 बड़ा चम्मच
हींग – 1/4 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – 1/2 छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
बेसन – 30 ग्राम
पानी – 250 मिलीलीटर
हरा धनिया – गार्निश के लिए

बनाने की विधि

1. सबसे पहले 350 ग्राम खीरे को छीलकर कद्दूकस कर लें।
2. कद्दूकस किए हुए खीरे का अतिरिक्त पानी छलनी और चम्मच की मदद से अच्छी तरह निकाल लें और अलग रख दें।
3. एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें। इसमें 1/2 छोटा चम्मच राई, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 10–15 करी पत्ते, 3 साबुत सूखी लाल मिर्च, 1 बड़ा चम्मच 4. बारीक कटी हरी मिर्च और 1/4 छोटा चम्मच हींग डालकर लगभग 30 सेकंड तक भून लें।
5. अब इसमें 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
6. इसके बाद कद्दूकस किया हुआ खीरा, 1/2 छोटा चम्मच नमक, 30 ग्राम बेसन और 250 मिलीलीटर पानी डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और 7–8 मिनट तक बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं।
7. जब सब्जी पक जाए, तो गैस बंद कर दें और सर्विंग बाउल में निकाल लें।
8. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
9. गरमा-गरम चपाती या फुल्के के साथ परोसें।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 

iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109

Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum

Related News