19 APRFRIDAY2024 10:45:12 PM
Nari

क्या 65 साल के अनिल कपूर सच में करने वाले है शादी? 30 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ लेने वाले है सात फेरे!

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 24 Dec, 2021 05:09 PM
क्या 65 साल के अनिल कपूर सच में करने वाले है शादी? 30 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ लेने वाले है सात फेरे!

क्या 65 साल के अनिल कपूर सच में करने वाले है शादी?  2 बेटियों का कन्यादान करने के बाद क्या फिर से चढ़ेगी घोड़ी... क्या तोड़ देंगे अपनी 38 साल पुरानी शादी? ये बातें सुन आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर मामला है क्या? बता दें कि ऐसा हम नहीं बल्कि अनिल कपूर का कहा हुआ बयान कह रहा है जो कि इस वक्त काफी वायरल भी हो रहा है। जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी को छोड़ एक यंग एक्ट्रेस से शादी करने की बात कही।

इस बयान के मुताबिक, अनिल कपूर अपने से 30 साल छोटी एक्ट्रेस कंगना रनौत से शादी कर सकते है और इसके लिए वो अपनी बीवी को भी छोड़ने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आने के बाद लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर है क्या है यह पूरा मामला।

करण जौहर के शो पर अनिल कपूर कही थी ऐसी बातें

दरअसल, यह पूरा मामला करण जौहर के चैट शो से शुरू हुआ था। कॉफी विद करण में अनिल ने यह बात कही थी।  साल 2010 में  अनिल कपूर संजय दत्त और कंगना करण के शो में पहुंचे थे इसके रैपिड राउंड में जब अनिल से पूछा गया कि वो ऐसी कौन सी महिला है जिसके लिए वो अपनी बीवी को भी छोड़ सकते है। उस वक्त अनिल ने अपने सामने बैठी कंगना की ओर इशारा किया और उनका नाम लिया। हालांकि यह सब मजाक में कहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

बता दें कि इससे पहले अनिल कपूर का नाम माधुरी दीक्षित के साथ भी जुड़ा। दरअसल, अनिल और माधुरी ने साथ में 'तेजाब' , 'राम लखन' और 'किशन कन्हैया'  और 'बेटा' जैसी 12 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। दोनों ने पहली बार 1992 में आई फिल्म 'बेटा' में काम किया और तभी से ही इनके अफेयर की खबरें सामने आई थी। उस वक्त अनिल शादीशुदा थे लेकिन बावजूद इसके एक वक्त वह भी आया था, जब शादीशुदा अनिल कपूर से माधुरी दीक्षित का नाम जुड़ने लगा था। वही, जब एक बार माधुरी दीक्षित से अनिल कपूर के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया तो माधुरी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने कहा था, 'मैं उस जैसे इंसान के साथ कभी शादी नहीं करूंगी। वो बेहद भावुक हैं। मैं चाहती हूं कि मेरा पति एक दम कूल रहे। मैंने अनिल के साथ कई फिल्में की हैं इसलिए मैं उनके साथ कंफर्टेबल हूं। सेट पर मैं अपने और अनिल के होने वाले अफेयर पर जोक भी क्रैक करती हूं।'


साल 1984 में अनिल कपूर ने सुनीता से की थी शादी

वही इस पर अनिल ने कहा था कि फिल्म को हिट कराने के लिए अक्सर हीरो-हीरोइन के लिंकअप की अफवाह उड़ा दी जाती थी। इसी के साथ अनिल ने यह भी कहा था कि वो अपनी पत्नी सुनीता के साथ काफी खुश है। बता दें कि साल 1984 में अनिल कपूर ने सुनीता से शादी की थी। एक प्रैंक कॉल के जरिए इनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। जिस वक्त अनिल कपूर की मुलाकात सुनीता से हुई वो उस वक्त वो इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे और सुनीता जानी-मानी मॉडल थी। एक दिन अनिल कपूर को उनके किसी दोस्त ने सुनीता का फोन नंबर दे दिया। इसके बाद अनिल ने सुनीता को फोन लगाया। सुनीता की आवाज सुन अनिल उनके दीवाने हो गए। इस तरह धीरे-धीरे दोनों की बातचीत शुरू हो गई। दोनों कई घंटों बात करते रहते थे। लेकिन भई प्रॉब्लम तो ये आ रही थी कि सुनीता से कैसे मिला जाए? क्योंकि तब वे एक जानी मानी मॉडल थी और अनिल का उनसे मिलना मुश्किल था। अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था- एक बार मैं सुनीता से फोन पर बात कर रहा था तो उसने मिलने की बात कही। इस पर मैं तैयार हो गया तो सुनीता बोली- कितनी देर में पहुंच जाओगे। मैंने कहा दो घंटे में। सुनीता ने पूछा- इतना टाइम क्यों, तो मैंने कहा- मैं बस से आऊंगा तो इतनी देर तो लग ही जाएगी।

अनिल कपूर का खर्च भी उठाती थी सुनीता

इसके बाद सुनीता ने मुझसे कहा कि बस से क्यों आ रहे हो तो मैंने उसे साफ कह दिया कि मेरे पास बस के भाड़े लायक ही पैसे बचे हैं। तब सुनीता ने मुझसे कहा कि आप टैक्सी कर लो, मैं उसे यहां पैसे दे दूंगी। इस डेट के बाद दोनों ने साथ में घूमना शुरू कर दिया। और आखिरकार अनिल ने उन्हें प्रपोज कर दिया और बात शादी तक आ गई। हालांकि जब अनिल कपूर ने सुनीता से शादी का फैसला किया तब घरवालों ने तो कोई आपत्ति नहीं जताई लेकिन खुद एक्टर के दोस्तों ने उनसे कहा कि अभी वो शादी ना करें वरना उनका करियर खत्म हो जाएगा। यहां आपको बता दें कि साल 1984 में आई फिल्म ‘मशाल’ से ही अनिल को थोड़ी लोकप्रियता हासिल हुई और उन्हें फ़िल्में मिलने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसी दौरान उन्होंने सुनीता से शादी करने का फैसला किया तो ऐसे में अनिल के दोस्तों ने उनसे कहा कि शादी के बाद तुम्हारा करियर खत्म हो जाएगा। इसी डर से अनिल कपूर ने अपनी शादी दो बार टाल दी। हालांकि सुनीता ने कभी अनिल को उनके स्टर्लिंग दिनों में अकेला नही छोड़ा। खैर वो ज्यादा दिनों तक अपनी शादी को नहीं टाल सके और सुनीता के साथ शादी के बंधन में बंध गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

एक इंटरव्यू में अनिल ने बताया था, ‘मैं शूट के सिलसिले में तीन दिन बाहर था और मैडम मुझे बिना लिए ही हनीमून के लिए विदेश चलीं गईं थीं। लेकिन सच कहूं तो वो मुझे बहुत अच्छे से समझतीं हैं। हमने कई उतार-चढ़ाव साथ देखे हैं। तीन बच्चों की परवरिश की है। आज भी ऐसा लगता है जैसे हम एक-दुसरे को डेट ही कर रहे हैं।‘ शादी के बाद सुनीता ने अपने प्यार के लिए करियर छोड़ दिया और मॉडलिंग से भी मुंह फेर लिया ताकि वे घर परिवार को संभाल पाए और अनिल अपने करियर पर फोकस कर सकें।

अनिल कपूर ने अपनी दोनों बेटियों की शादी कर दी है। लुक्स की बात करें तो वो अपने 2 जमाई राजा से ज्यादा फिट और हैंडसम दिखते है। अनिल कपूर अभी भी फिल्मों में एक्टिव है।

Related News