16 APRTUESDAY2024 6:33:38 PM
Nari

पूजा-पाठ के अलावा ऐसे इस्तेमाल करें कपूर, जानिए कुछ बेहतरीन हैक्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 04 Aug, 2021 03:15 PM
पूजा-पाठ के अलावा ऐसे इस्तेमाल करें कपूर, जानिए कुछ बेहतरीन हैक्स

कपूर का खासतौर पर पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है। इससे वातावरण शुद्ध रहने में मदद मिलती है। मगर इसमें औषधीय गुण व एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसका स्किन केयर व घर के कामों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

- कपड़े रहेंगे फ्रेश

अक्सर हर मौसम में कपड़ों पर कीड़े-मकोड़े लगने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए महिलाएं कपड़ों को पैक करके उसमें नेप्थलीन बॉल्स डाल देती है। मगर उससे कपड़ों पर तेज गंध आने लगती है। ऐसे में आप आप इसकी जगह पर कपड़ों में कपूर की कुछ टिक्कियां रख सकती है। इससे आपको का कीड़े-मकोड़े से बचाव रहेगा। कपड़े लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे साथ ही उनमें स्मैल नहीं आएगी।

PunjabKesari

- रूम स्प्रे बनाएं

आप कपूर से नेचुरल रूम स्प्रे भी बना सकती है। इसके लिए कपूर की कुछ टिक्कियां पीस कर पाउडर बनाएं। फिर इसमें 2 बड़े चम्मच लैवेंडर ऑयल मिलाएं। तैयार मिश्रण को स्प्रे बॉटल में भर कर पूरे घर में छिड़के। इससे घर में धीमी-धीमी खुशबू आएगी।

- कीड़े-मकोड़े भगाए

मानसून दौरान घर में कीड़े-मकोड़े बढ़ जाते हैं। इन्हें भगाने के लिए आप कपूर इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए एक बाउल में 2-2 बड़े चम्मच कपूर पाउडर, दालचीनी पाउडर और जरूरत अनुसार पानी मिलाएं। तैयार मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर घर के उन कोनों पर छिड़के जहां कीड़े-मकोड़े ज्यादा आते हो। कुछ दिन इस उपाय को करने से कीड़े-मकोड़े तुरंत भाग जाएंगे।

PunjabKesari

- जोड़ों के दर्द से दिलाए छुटकारा

इसके लिए तिल का गर्म करें। फिर इसमें थोड़ी सा कपूर पाउडर मिलाएं। तैयार मिश्रण से जोड़ों की हल्के हाथों से मसाज करें।

- स्किन इंफेक्शन से बचाव

मानसून में स्किन इंफेक्शन का खतरा रहता है। ऐसे में आप इससे बचने के लिए कपूर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए 1 कप नारियल तेल में 1 बड़ा चम्मच कपूर पाउडर मिलाएं। फिर उसे प्रभावित जगह पर मसाज करते हुए लगाएं। कुछ दिन इसे लगाने से स्किन पर होने वाली खुजली, जलन, रेडनेस से आराम मिलेगा।

- डैंड्रफ भगाएं

अगर आप डैंड्रफ से परेशान तो आप कपूर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए 2 बड़े चम्मच नारियल तेल में 1 छोटा चम्मच कपूर का पाउडर मिलाएं। फिर इसे 20-30 मिनट तक स्कैल्प पर लगाएं। बाद में बालों को धो लें।

PunjabKesari

- फटी एड़ियों से बचाव

इसके लिए 1 बाल्टी में गुनगुना पानी लें। उसमें 1 बड़ा चम्मच कपूर पाउडर मिलाएं। फिर इसमें 10-15 मिनट तक पैर डुबोएं। बाद में पैरों को तौलिए से पोंछ कर क्रीम या लोशन लगाएं। इससे एड़ियों की दरारें भरने लगेंगे।

Related News