27 APRSATURDAY2024 9:01:45 PM
Nari

विंटर में नाखूनों से उखड़ने लगती है स्किन तो ये Homemade Oil दिलाएंगे आराम

  • Edited By neetu,
  • Updated: 15 Nov, 2021 09:47 AM
विंटर में नाखूनों से उखड़ने लगती है स्किन तो ये Homemade Oil दिलाएंगे आराम

सर्दियों में स्किन के साथ नाखूनों को भी खास देखभाल की जरूरत होती है। अक्सर ठंडी में नाखून कमजोर पड़ने लगते हैं। इसके अलावा ड्राईनेस के कारण नाखूनों के आसपास स्किन भी निकलने लगती है। वैसे तो इससे बचने के लिए बाजार से कई तरह के नेल केयर ऑयल मिल जाते हैं। मगर आप चाहे तो घर पर ही आसानी से इसे बना सकती है। चलिए आज हम आपको अलग-अलग होममेड नेल ऑयल बनाने व लगाने का तरीका बताते हैं। ये तेल नेचुरली तरीके से आपके नाखूनों को पोषित करेंगे। ऐसे में नाखूनों से जुड़ी हर समस्या से आपको आराम मिलेगा।

PunjabKesari

नारियल-वैसलीन

इसके लिए एक नारियल तेल में कुछ बूंदें वैसलीन मिलाएं। तैयार मिश्रण को नाखूनों और क्यूटिकल्स पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे रातभर लगा रहने दें। सुबह पानी से हाथ धो लें। इससे यह आपकी त्वचा में अच्छे से समा जाएगा। ऐसे में आपके नाखून मजबूत होंगे और स्किन निकलने की परेशानी दूर होगी।

वैसलीन, शिया बटर और एसेंशियल ऑयल

किसी भी एसेंशियल ऑयल की 2 बूंदों में थोड़ा सा वैसलीन और शिया बटर मिलाएं। मिश्रण को नाखून और उनके आसपास क्यूटिकल्स पर 15 मिनट तक मसाज करते हुए लगाएं। इसे रातभर लगा रहने दें। इससे स्किन को गहराई से पोषण मिलेगा और आपके नाखून मजबूत, सुंदर व चमकदार नजर आएंगे।

PunjabKesari

नारियल तेल-कैस्टर ऑयल

नारियल और अरंडी का तेल दोनों ही नाखूनों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसे में आप इसे इस्तेमाल करके नाखूनों से जुड़ी समस्याएं दूर कर सकती हैं। इसके लिए नारियल तेल और कैस्टर ऑयल को बराबर मात्रा में मिलाएं। तैयार मिश्रण को नाखूनों व उसके आसपास की जगह पर लगाएं। फिर हल्के हाथों से 10-15 मिनट मसाज करें। फिर ताजे या गुनगुने पानी से हाथ धो लें। आप इसे रातभर भी रख सकती है। इससे नाखूनों में मजबूती आएगी। स्किन निकलना बंद होगा।‌‌ नाखून लंबे व शाइनी बनेंगे।

नारियल-तिल का तेल

इसके लिए नारियल और तिल तेल को बराबर मात्रा में मिलाएं।‌सोने से पहले इस मिश्रण से नाखूनों और क्यूटिकल्स की 10 मिनट तक मसाज करें। इससे नाखूनों में मजबूती आएगी।‌‌ ऐसे में नाखूनों से जुड़ी समस्याएं दूर होगी।

PunjabKesari

विटामिन ई-नारियल तेल

विटामिन ई तेल भी नाखूनों के लिए बेहद कारगर माना गया है। ऐसे में आप नाखूनों से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए नारियल तेल में विटामिन ई तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। तैयार मिश्रण से नाखूनों व उसके आसपास 10 मिनट तक मसाज करें। बाद में या अगली सुबह ताजे या गुनगुने पानी से हाथ धोएं।

 

Related News