22 MARSATURDAY2025 11:15:13 PM
Nari

टूट गई Himanshi-Asim की जोड़ी, धर्म की दीवार लाई रिश्ते में दरार

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 07 Dec, 2023 11:48 AM
टूट गई Himanshi-Asim की जोड़ी, धर्म की दीवार लाई रिश्ते में दरार

रियलिटी शो बिग- बॉस के हर सीजन में कई लोग आते तो अकेले हैं, लेकिन घर में किसी के प्यार में पड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ था सीजन बिग- बस 13 , जिसमें सिड- शहनाज के अलावा हिमांशी और असीम एक- दूसरे के प्यार में डूब गए थे। शो में असीम को हिमांशी से इस कदर प्यार हो गया था कि उन्होंने एक्ट्रेस को सबके सामने प्रपोज कर दिया था। शो के बाहर आने के बाद भी दोनों साथ रहे। अब जहां फैंस इनकी शादी की खबर सुनने के बेकरार थें,  वहीं एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे सब के दिल टूट गए हैं।

PunjabKesari

 हिमांशी ने किया असीम से ब्रेकअप का ऐलान

पंजाबी एक्ट्रेस ने कल रात को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट डालकर असीम संग ब्रेकअप का ऐलान कर दिया।  कारणों का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों अलग- अलग धार्मिक मान्यताओं की वजह से अपनी राहें अलग कर रहे हैं। हिमांशी ने 4 साल का अपना रिश्ता खत्म होने की जानकारी देते हुए लिखा है- , 'हां, हम अब साथ नहीं हैं, हमने जो भी समय साथ बिताया है वह बहुत अच्छा रहा है लेकिन अब हमारा साथ खत्म हो गया है। हमारे रिश्ते का सफर बहुत अच्छा रहा और हम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। अपने-अपने धर्मों का सम्मान करते हुए हम अपनी विभिन्न धार्मिक मान्यताओं के प्रति अपने प्रेम का त्याग कर रहे हैं। हमारे मन में एक दूसरे के खिलाफ कुछ भी नहीं है. हम आपसे हमारी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं... हिमांशी।'

ऐसे दोनों आए थे दोनों नजदीक

आपको बता दें हिमांशी और असीम को काफी दिनों से एक साथ नहीं देखा जा रहा था। जिसके बाद से दोनों की ब्रेकअप की खबरें तेज हो गई थीं। वहीं असीम ने हिमांशी को उनके बर्थडे पर विश भी नहीं किया था, जिसके बाद ये अफवाहें और गर्म हो गई थीं। दोनों की लव- स्टोरी बिग- बॉस 13 से घर में शुरु हुई थी। हिमांशी उस समय किसी और के साथ रिश्ते में थी, लेकिन असीम के लिए उन्होंने वो रिश्ता तोड़ दिया था। बिग- बॉस के बाद दोनों ने कई सारे म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था। 

PunjabKesari

Related News