28 APRSUNDAY2024 10:24:53 AM
Nari

कब हुई World Heart Day मनाने की शुरुआत, जानिए इस साल की Theme

  • Edited By palak,
  • Updated: 29 Sep, 2022 10:34 AM
कब हुई World Heart Day मनाने की शुरुआत, जानिए इस साल की Theme

स्वस्थ दिल अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक है। लेकिन हर साल दुनिया भर में कई सारे हृदय रोगों के कारण लोगों की मौत हो जाती है। लोगों को दिल संबंधी बीमारियों के प्रति जागरुक करने और मौत से बचाने के लिए हर साल वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। दुनिया भर के लोगों को इस दिन हार्ट संबंधी बीमारियों से बचने का प्रति जागरुक किया जाता है। लेकिन इस दिन को मनाने की शुरुआत कैसे हुई और इस बार किस थीम पर वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जा रहा है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

कैसे हुई शुरुआत

हर साल आज के दिन यानी 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। लोगों को हार्ट की बीमारियों के प्रति जागरुक करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। दुनियाभर में हार्ट की बीमारियों से मौत की संख्या बढ़ने के कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन और वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन ने मिलकर वर्ल्ड हार्ट डे मनाने की शुरुआत की थी। 1997 से 1999 तक वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के अध्यक्ष एंटोनी बेयस डी लूना ने इस पर विचार किया। 24 सितंबर  2000 के दिन पहली बार वर्ल्ड हार्ट डे मनाया गया था। उस समय यह दिन सितंबर के आखिरी रविवार के दिन मनाया जाता था। 

PunjabKesari

'वर्ल्ड हार्ट डे' का महत्व 

एक शोध और सर्वे रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि कम उम्र के लोग हार्ट संबंधी समस्याओं से जुझ रहे हैं। इस दिन का मुख्य मक्सद लोगों को हार्ट के प्रति जागरुक करना है। आप अपने दिल को स्वस्थ कैसे रख सकते हैं। हैल्दी लाइफस्टाइल में बदलाव करके और नियमित खानपान से अपने दिल को आप स्वस्थ रख सकते हैं। यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हैल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हैं और हैल्दी लाइफ पर लोगों का ध्यान केंद्रित करता है।

PunjabKesari

'यूज हार्ट फॉर एवरी हार्ट' है इस बार की थीम 

हर साल यह दिन किसी खास थीम के अंतगर्त मनाया जाता है। इस साल 2022 में विश्व हृदय दिवस की थीम 'यूज हार्ट फॉर एवरी हार्ट' (Use Heart For Every Heart) है। इस थीम के साथ यह दिन पूरे विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है। 

PunjabKesari

 

Related News