27 APRSATURDAY2024 6:19:44 AM
Nari

जरुरत से ज्यादा मेथी दाना खाना पड़ सकता है भारी, फायदे की जगह होगा नुकसान

  • Edited By palak,
  • Updated: 08 Jan, 2023 11:56 AM
जरुरत से ज्यादा मेथी दाना खाना पड़ सकता है भारी, फायदे की जगह होगा नुकसान

मेथी दाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलवाते हैं। परंतु यदि इसका सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए तो कई स्वास्थ्य समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स, फैट्स, डाइटरी फाइबर, सोडियम, पौटेशियम, मैग्नीज, आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। पेट से जुड़ी समस्याएं और जोड़ों के दर्द को दूर करने, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं से बचने के लिए मेथी दाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है परंतु ज्यादा मात्रा में इसका सेवन कई समस्याएं खड़ी कर सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं ज्यादा मेथी दाना खाने के नुकसान...

कम लगेगी भूख 

मेथी दाने में फाइबर मौजूद होता है ज्यादा मात्रा में इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। खासकर अंडरवेट लोगों को इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसे खाने से आपको भूख कम लगेगी और वजन भी कम होगा। 

PunjabKesari

एकदम से कम हो सकती है ब्लड शुगर 

मेथी दाना खाने ज्यादा खाने से शुगर का स्तर कम हो सकता है जिसके कारण आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा शरीर में भी कई असमानताएं भी देखी जा सकती हैं। 

पाचन संबंधी समस्याएं 

ज्यादा मात्रा में मेथी दाना खाने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। डायरिया, पेट में गड़बड़ी, पेट फूलना जैसी समस्याएं आपको घेर सकती हैं। 

PunjabKesari

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए नुकसानदायक 

गर्भावस्था में मेथी दाना ज्यादा खाने से गर्भवती महिलाओं को भी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। कई बार इसके कारण बर्थ डिफेक्ट जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। 

एलर्जी 

ज्यादा मेथी दाना खाने से एलर्जी भी बढ़ सकती है। स्किन रैशेज, त्वचा में जलन जैसी परेशानियां ज्यादा मेथी दाना खाने के कारण बढ़ सकती हैं। सूजन या दर्द जैसी समस्याएं भी ज्यादा मेथी दाना खाने से भी हो सकती है। 

PunjabKesari
 

Related News