29 APRMONDAY2024 10:00:27 AM
Nari

49 की उम्र में भी फिट हैं Malaika Arora, आप भी लें एक्ट्रेस से हैल्थ टिप्स

  • Edited By palak,
  • Updated: 23 Oct, 2022 11:23 AM
49 की उम्र में भी फिट हैं Malaika Arora, आप भी लें एक्ट्रेस से हैल्थ टिप्स

बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरल एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज 49 साल की हो गई हैं। लेकिन उनकी स्किन और स्वस्थ शरीर को देखकर एक्ट्रेस की उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत भी करती हैं। अपनी डेली रुटीन के लिए वह एक कड़ी डाइट फॉलो करती हैं। जिम, एक्सरसाइज, मेडिटेशन इत्यादि चीजों के साथ एक्ट्रेस खुद को फिट रखती हैं। सोशल मीडिया पर भी मलाइका अपने फिटनेस सीक्रेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए इस मौके पर आपको मलाइका के हैल्थ सीक्रेट्स बताते हैं...

रुटीन में करती है एक्सरसाइज 

एक्ट्रेस अपने शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज जरुर करती हैं। इसके अलावा माला योग, रनिंग, स्वीमिंग इत्यादि चीजें भी शामिल करती हैं। एक्ट्रेस एक अच्छा डाइट प्लान फॉलो करके अपने आप को दुरुस्त रखती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि वह हर किसी चीज का सेवन करती हैं लेकिन एक सीमित मात्रा में। एक अच्छी और हैल्दी डाइट को फॉलो करके एक्ट्रेस स्वंय को फिट रखती हैं। 

PunjabKesari

योग से होती है सुबह 

मलाइका एक नए दिन की शुरुआत योग के साथ करती हैं। योग करने के बाद वह आउटडोर एक्सरसाइज भी जरुर करती हैं। रोजाना 1 घंटा एक्सरसाइज करके वह अपने दिन की शुरुआत करती हैं। रोजाना वॉक करना भी एक्ट्रेस की रुटीन में शामिल हैं। मलाइका का मानना है कि वॉक करने से पैरों और बॉडी में टॉनिंग आती है। 

इस डाइट को करती हैं फॉलो 

मलाइका अपने आप को हैल्दी रखने के लिए एक अच्छा डाइट प्लान फॉलो करती हैं। वह ऑयली फूड, जंक फूड, मैदे जैसी चीजों से दूरी बनाकर रखती हैं। एक्ट्रेस उन्हीं चीजों का सेवन करती हैं जो उनके शरीर और माइंड के लिए जरुरी हैं। ब्रेकफास्ट में मलाइका ताजे फल, पोहा, इडली, उपमा, मल्टीग्रेन टोस्ट, अंडा जैसी चीजें खाती हैं। स्नैक्स में फ्रेश जूस, ब्राउन, ब्रेड, टोस्ट और एग व्हाइट खाना भी एक्ट्रेस अपनी रुटीन में नहीं भूलती। लंच में रोटी, चावल, सब्जी, चिकन और स्प्राउट्स एक्ट्रेस जरुर खाती हैं। डिनर में मलाइका स्टीम्ड वेजिटेबल, सलाद, सूप का सेवन करती हैं। इसके अलावा बिरयानी भी उन्हें काफी पसंद है। इसका सेवन भी वह कई बार रात में करती हैं। 

PunjabKesari

 खूब पीती हैं पानी 

मलाइका का मानना है कि बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए पानी भी ज्यादा मात्रा में पीना आवश्यक है। शरीर को डिटॉक्स रखने के लिए वह अपने दिन की शुरुआत 1 लीटर पानी के साथ करती हैं। पानी में शहद, नींबू का रस मिलाकर भी मलाइका जरुर पीती हैं। 

इस तरह रखें खुद को फिट 

अगर आप भी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की तरह फिट रहना चाहते हैं तो सबसे पहले एक फिटनेस गोल सेट करें। बॉडी को फिट रखने के लिए एक्सपर्ट्स की सलाह लें। इसके बाद अपनी डाइट में और आहार में बदलाव जरुर करें। अपनी बॉडी, आत्मा और दिमाग का संतुलन बनाए रखें। इससे आपका दिमाग शांत रहेगा। आप अपने फिटनेस प्लान पर बने रहें। इन तरीकों के साथ आप खुद को फिट रख सकते हैं।

PunjabKesari

Related News