26 APRFRIDAY2024 4:22:33 PM
Nari

बरसाती मौसम में वायरल इंफेक्शन से बचाता है बेसन, जानिए लाजवाब फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 24 Jul, 2020 06:18 PM
बरसाती मौसम में वायरल इंफेक्शन से बचाता है बेसन, जानिए लाजवाब फायदे

बरसात के मौसम में लोग जम कर खाना पसंद करते है। मगर इस दौरान इंफेक्शन और सेहत से जुड़ी कई समस्याओं के होने का खतरा बढ़ता है। इस समय अपनी डाइट की सही चीजों को शामिल कर इन परेशानियों से बचा जा सकता है। ऐसे में ही बेसन का सेवन करना काफी फायदेमंद  होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व सर्दी-जुकाम के साथ सेहत से संबंधित अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। तो चलिए जानते है मानसून के मौसम में बेसन खाने से मिलने वाले अनगिनत फायदों के बारे में...

गुणों से भरपूर है बेसन

बेसन में विटामिन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, फाइबर, जिंक आदि पोषक तत्व पाएं जाते हैं। इसके सेवन से मौसमी वायरल से राहत मिलने के साथ कई अन्य बीमारियों से भी आराम मिलता है। 

nari,PunjabKesari

कैसे करें सेवन?

आप बेसन का हलवा, लड्डू, चीला, पकौड़े, शीरा, सब्जी आदि बनाकर खा सकते हैं। 

मौसमी सर्दी-जुकाम से दिलाएं राहत 

बेसन से बनी चीजों को खाने से सर्दी-जुकाम आदि की परेशानी दूर होती है। बेसन को थोड़े से घी और जरूरतानुसार चीनी में भून कर तैयार मिश्रण के 1-2 चम्मच को रात सोने से पहले दूध के साथ सेवन करने से सर्दी-खांसी से आराम मिलता है। 

nari,PunjabKesari

कोलस्ट्रॉल करें कंट्रोल

एक रिसर्च के अनुसार रोजाना बेसन से बनी चीजों का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद फाइबर और अनसैचुरेटेड फैट कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते है। 

खून की कमी करें पूरा

मानसून के मौसम में खासतौर पर लोगों में थकान, कमजोरी आदि की परेशानी होती है। ऐसा मुख्य रूप से खून की कमी के कारण होता है। ऐसे में बेसन से तैयार चीजों का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही इसमें मौजूद आयरन, प्रोटीन, फाइबर आदि तत्वों से खून की कमी पूरी होती है। साथ ही शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स की संख्या में वृद्धि होती है। 

डायबिटीज रखें कंट्रोल

पौषक तत्वों से भरपूर बेसन का सेवन करने से डायबिटीज नियंत्रण में रहती है। इसमें वसा और शुगर कम होने से डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके सेवन से टाइप-2 डायबिटीज को रोकने या उसका इलाज करने में मदद मिलती है। ऐसे में इन लोगों को अपनी डाइट में बेसन जरूर शामिल करना चाहिए। 

nari,PunjabKesari

स्वस्थ रखें दिल

बेसन में कार्बोहाइड्रेट होने से यह शरीर का वजन बढ़ने से रोकता है। इसतरह वजन कंट्रोल में रहने से दिल को बेहतर ढंग से काम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर दिल का ख्याल रखने के साथ इससे जुड़ी बीमारियों के लगना का खतरा कई गुणा कम कर देता है। 

सूजन करें कम

इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट व एंटी-इफ्मेट्ररी गुण होने से शरीर की सूजन की समस्या दूर होने में मदद मिलती है। 

Related News