18 APRTHURSDAY2024 7:20:58 AM
Nari

प्रियंका के Ex- बाॅयफ्रेंड की शादी का जश्न हुआ शुरू, 21 मार्च को चढ़ेंगे घोड़ी

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 20 Mar, 2021 03:56 PM
प्रियंका के Ex- बाॅयफ्रेंड की शादी का जश्न हुआ शुरू, 21 मार्च को चढ़ेंगे घोड़ी

बाॅलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर हरमन बावेजा जल्द ही घोड़ी चढ़ने वाले हैं। हरमन 21 मार्च को साशा रामचंदानी संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी से एक दिन पहले उनकी प्री-वेडिंग पार्टी की तस्वीरें सामने आई है। जिसमें वह अपने खास दोस्तों संग मस्ती करते हुए नजर आए। इन तस्वीरों देख सकते हैं कि हरमन अपनी शादी से कितने खुश हैं। 

PunjabKesari

एक्टर की प्री-वेडिंग पार्टी की तस्वीरें शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। जिसमें कई सेलेब्रिटीज भी नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

आपको बता दें हरमन ने पिछले साल दिसंबर में साशा रामचंदानी के साथ चंडीगढ़ में सगाई की थी। 

इन एक्ट्रेस के साथ रहे अफेयर

हरमन बावेजा ने साल 2008 में फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा दिखाई दी थी। हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई लेकिन प्रियंका संग उनके अफेयर के चर्चों ने खूब सुर्खियां बटोरी। देसी गर्ल के अलावा हरमन का नाम एक्ट्रेस बिपाशा बसु संग भी जुड़ चुका है। 

Related News