27 APRSATURDAY2024 4:21:07 PM
Nari

रसोई से गायब होगी मछली की बदबू इन 3 तरीकों से करें Fish को Clean

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Dec, 2022 03:57 PM
रसोई से गायब होगी मछली की बदबू इन 3 तरीकों से करें Fish को Clean

मछली एक ऐसी नॉन वेज फूड है जिसे बहुत से नॉन वेज लवर्स खाने से कतराते हैं। मछली खाने से कतराने का कारण है इसमें आने वाली गंदी बदबू । मछली से आने वाली गंदी बदबू हर किसी से बर्दाश्त नहीं हो पाती जिसके कारण बहुत से लोग इसे खाना पसंद नहीं करते। लेकिन अगर आप अच्छी तरह से मछली धोएंगे तो इसकी बदबू और चिकनाहट गायब हो जाएगी। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे कुछ आसान हैक्स जिनके जरिए आप इसकी बदबू दूर कर सकते हैं...

नमक और आटे से करें साफ 

मछली से आने वाली गंध दूर करने के लिए आप आटे और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले मछली को पानी में कम से कम 2-3 बार धोएं। इसके बाद आटा और नमक इसे पर डालें। नमक और आटे में मछली के पीस को लपेट लें। फिर कुछ देर के लिए इसे मिश्रण में लपेटे रहने दें। मछली को पानी से अच्छे से धोएं ताकि आटा और नमक अच्छे से साफ हो सकें। 

PunjabKesari

नमक के पानी से धोएं 

इसके अलावा आप मछली को पानी को आप नमक वाले पानी से धोएं। नमक किचन में ऐसी चीज है जो साफ-सफाई में बहुत ही इस्तेमाल किया जाता है। नमक का इस्तेमाल करके मछली की गंध और चिकनाहट दूर होती है। धोने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में पानी डालें और उसमें अच्छे से नमक मिलाएं। इस पानी में मछली को कम से कम 5-6 बार धोएं। इससे मछली की बदबू और चिकनाहट दूर होगी। 

PunjabKesari

सिरके के पानी से धोएं 

आप सिरके के पानी से मछली को धो सकते हैं। इस तरीके से भी मछली की गंद और चिकनाहट भी दूर होगी। एक बर्तन में पानी डालें और उसमें सिरका मिलाएं। अच्छे से इसे पानी में मिलाएं और इस पानी से मछली को धो लें। इस पानी से धोने के बाद आप मछली को सादे पानी से धो लें। इस तरीके से मछली आसानी से साफ हो जाएगी। 

PunjabKesari

Related News