25 APRTHURSDAY2024 6:52:20 PM
Nari

गृहिणी को पता होनी चाहिए रसोई घर से जुड़ी ये बातें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 13 Aug, 2020 05:01 PM
गृहिणी को पता होनी चाहिए रसोई घर से जुड़ी ये बातें

सेहत के लिए पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में अच्छे भोजन के साथ खाने बनाने के समय भी कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। ऐसे में किचन के साथ इसमें पड़ी सभी चीजों की समय-समय पर सफाई करनी चाहिए। ताकि इंफैक्शन होने के खतरे से बचा जा सके। असल में, खराब, दूषित खाने का सेवन करने से पेट में गड़बड़ी होने के साथ इम्यूनिटी कमजोर होती है। ऐसे में बीमारियों से लड़ने की शक्ति कम होती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी खास बातें बताते हैं, जिसे खाना बनाते समय ध्यान देने की जरूरत होती है। 

 

साफ- सफाई का रखें ध्यान

खाने बनाने से पहले अपने हाथों और सभी बर्तनों को अच्छे से धोएं। साथ ही किचन को भी अच्छे से साफ रखें।

कच्चे और पके भोजन को एक साथ न रखें

कभी भी कच्चे और पके भोजन को एकसाथ न रखें। इससे उनमें पाएं जाने वाले पोषक तत्वों में कमी होने लगती है। 

सर्फेस को अच्छे से साफ करें

खाना बनाने से पहले सर्फेस को गर्म पानी में 1 चम्मच साबुन मिलाकर साफ करें। इससे वहां मौजूद किटाणु खच्म हो जाएंगे। ऐेसे में आप साफ और हैल्दी खाने का मजा ले पाएंगे।

nari,PunjabKesari

खाने को सही तापमान पर रखें

खाने को सही तापमान पर पकाएं। साथ ही उसे 2 घंटों से ज्यादा बाहर न पड़ रहने दें। उसे उचित तापमान पर आने पर फ्रिज में रखकर स्टोर करें। उसके बाद जब भी भोजन करना हो खाने को फ्रिज से निकाल कर करीब 60 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर गर्म कर परोसे।  

फ्रिज की सफाई का भी रखें ध्यान

किचन की सफाई के साथ फ्रिज की सफाई भी जरूर करें। आप हफ्ते में 1 बार फ्रिज का सारा सामान निकाल कर उसे साबुन या सर्फ में गर्म पानी मिलाकर फ्रिज को साफ कर सकते हैं। इससे फ्रिज मेंजमा गंदगी, बदबू दूर होगी। इसके साथ ही फ्रिज में खूशबू करने के लिए एक नींबू को काट कर फ्रिज में रखें। साथ ही 2-3 दिन से पुराना खाने फ्रिज में रखने की जगह उसे फेंक दें। 

nari,PunjabKesari

एपलाइनसेस को भी करें साफ

खाने बनाने वाली चीजों को भी समय-समय पर साफ करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में अपनी मिक्सी, ब्लैंडर आदि चीजों को बाहर और अंदर से साफ करते हैं। 

सब्जियों और फलों को धोकर करें इस्तेमाल

सब्जियों, फलों और दालों को बनाने से पहले उसे अच्छे से धोएं। ताकि इनपर जमा किटाणु अच्छे से साफ हो सके। सब्जियों और फलों को धोने के लिए  गर्म पानी में थोडा़ नमक और सोडा मिक्स कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

nari,PunjabKesari

दूध को उबाल कर ही करें इस्तेमाल

दूध को इस्तेमाल करने से पहले इसे अच्छी तरह से उबाल लेना चाहिए। असल में कच्चे दूध में हानिकारक तत्व पाएं जाते हैं। ऐसे में इसे पीने से सेहत से जुड़ी पेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही दूध को बार-बार उबालने से भी बचना चाहिए। ज्यादा बार दूध उबालने से ब्लड प्रेशर,डायबिटीज ,डायरिया और दिल से संबंधित बीमारियों को होने का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। 
 

Related News