25 APRTHURSDAY2024 10:20:30 AM
Nari

गर्ल फ्रेंड से शादी रचाने जा रहे है फरहान

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 11 Jan, 2020 05:28 PM
गर्ल फ्रेंड से शादी रचाने जा रहे है फरहान

बॉलीवुड में ऐसे कई कपल्स है जिनके अफेयर के चर्चे जोरो-शोरो से हैं लेकिन लगता है उन्हीं में से बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ अपने इस रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं। जी हां, फरहान अख्तर जल्द अपनी गर्लफेंड शिबानी संग शादी कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक फरहान पिछले 2 सालों से शिबानी को डेट कर रहे है और अब वो उनके साथ शादी भी रचाने वाले है। एक दूसरे को डेट करने के बाद फरहान ने इसी साल 2020 के आखिरी में शिबानी दांडेकर संग शादी करने का फैसला किया है। 

 

PunjabKesari

सूत्रों के हिसाब से शादी की तैयारियां हो चुकी है। यहां तक कि फरहान की आने वाली फिल्म तूफान के रिलीज के बाद शादी करने वाले है। हालांकि शिबानी दांडेकर की तरफ से किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है। या भी कहा जा सकता है कि दोनों अपने प्रशंषकों को सरप्राइज देने वाले है। रिपोर्ट्स तो यह भी कह रहे है कि ये दोनों किसी प्रिवेट प्लेस पर शादी रचाएंगे।

PunjabKesari

पिछले साल से दोनों एक ही साथ रह रहे है। तभी से उनकी शादी की खबरें आ रही थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अक्सर दोनों सोशल मिडिया एक दूसरे के लिए प्यार जताते हुए नजर आते है। दोनों की पिक्चर्स सोशल मिडिया पर कई बार वायरल भी हो जाती है। वहीं फरहान के 46वें जन्मदिन पर शिबानी ने उनके लिए पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि 'मेरे जीवन में लाए गए हँसी और प्यार के लिए तहे दिल से धन्यवाद। आप सबसे बेहतरीन इंसानों में से एक हैं जो मुझे मिले हैं, और दुनिया को वास्तव में आपके जैसे और अधिक लोगों की आवश्यकता है।'ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि फरहान ने अपना प्यार शिबानी के लिए जताया हो। ऐसी बातें अक्सर उनके फैंस को और खुश कर देती है। 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News