11 JANSUNDAY2026 10:08:36 PM
Nari

पैसे के लिए शुक्रवार को तिजोरी में रखें मां लक्ष्मी से जुड़ी यह 1 खास चीज

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 26 Feb, 2021 10:51 AM
पैसे के लिए शुक्रवार को तिजोरी में रखें मां लक्ष्मी से जुड़ी यह 1 खास चीज

हर दिन का अपना महत्व है। उसी तरह शुक्रवार का दिन भी बेहद खास माना जाता है। यह दिन मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है इसलिए इस दिन शौहरत, वैभव, घर की सुख-समृद्धि के लिए आप कुछ छोटे-छोटे उपाय कर सकते हैं।

शुक्रवार के पहने सफेद वस्त्र

मां लक्ष्मी का प्रिय रंग सफेद हैं इसलिए मां लक्ष्मी को चीनी, दूध दही, खीर आदि का भोग लगाएं। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना भी शुभ माना जाता है।

PunjabKesari

शंख बजाना भी शुभ

शुक्रवार की शाम को घर में शंख बजाना भी शुभ माना जाता है। माना जाता कि इससे घर में पॉजिटिविटी के साथ सुख-समृद्धि भी आती है।

मां संतोषी का व्रत

शुक्रवार को महिलाएं संतोषी मां का व्रत भी रखती हैं। यह व्रत संतान प्राप्ति, संतान के स्वास्थय व अच्छे दाप्तंय जीवन के लिए रखा जाता है। इस दिन खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए।

तिजोरी में रखें कमल

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में पैसा नहीं टिकता तो आप शुक्रवार के दिन तिजोरी में कमल का फूल रख दें। कुछ दिनों बाद फूल मुरझा जाए तो इसे बदल दें और ताजा फूल रख दें। शुक्रवार के दिन तिजोरी में 5 कौड़ियां (सी-शेल्स)रखें।

PunjabKesari

पति-पत्नी में रहती है अनबन तो...

वास्तुशास्त्र के अनुसार, पति पत्नी में अनबन व तनाव रहता है तो शुक्रवार के दिन बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाएं।

मनीप्लांट लगाना भी शुभ

शुक्रवार के दिन घर में मनीप्लांट लगाना अच्छा माना जाता है। शुक्रवार को पौधे लगाना भी शुभ माना जाता है। पौधे को खरीदने के बाद पहले उसे मां के चरणों में रखें और फिर गमले में लगाएं।

PunjabKesari

Related News