30 APRTUESDAY2024 7:58:10 AM
Nari

बेटी को गोद में लेकर कर्तव्य निभा रही DSP से मिलने खुद पहुंचे CM, बोले-  मध्य प्रदेश को आप पर गर्व

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 21 Oct, 2021 05:12 PM
बेटी को गोद में लेकर कर्तव्य निभा रही DSP से मिलने खुद पहुंचे CM, बोले-  मध्य प्रदेश को आप पर गर्व

मातृत्व धर्म के साथ-साथ अपनी ड्यूटी का फर्ज कैसे निभाया जाता है, वो हमें सिखाया है डीएसपी  मोनिका सिंह ने। यह अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ ही पुलिस की ड्यूटी का फर्ज पूरी शिद्दत से निभा रही हैं। जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  हेलीपैड पर अपनी बेटी को बेबी कैरियर बैग में लिए ड्यूटी कर रही इस महिला पुलिस अधिकारी को देखा तो वह भी उसकी तारीफ किए बीना नहीं रह सके।

PunjabKesari
चौहान ने महिला अधिकारी का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया- ‘अलीराजपुर यात्रा के दौरान मैंने देखा कि उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) मोनिका सिंह अपनी डेढ़ वर्ष की बेटी को बेबी कैरियर बैग में लिए ड्यूटी पर तैनात थीं। अपने कर्तव्य के प्रति उनका यह समर्पण अभिनंदनीय है। उन्होंने लिखा- मध्य प्रदेश को आप पर गर्व है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं और लाडली बिटिया को आशीर्वाद देता हूं। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को जोबट विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए गए थे।  जिस हेलिपैड पर उनका हैलिकॉप्टिर उतरा वहां की जिम्मेदारी मोनिका सिंह की थी। ड्यूटी के दौरान उनके साथ डेढ़ साल की बेटी मायरा भी थी। इस मां बेटी को देख सीएम हैरान रह गए और उन्हे अपने पास बुलाया। इतना ही नहीं शिवराज सिंह ने 
मोनिका के साथ तस्वीर भी खिंचवाई और उनके जज्बे की खूब तारीफ की। 

PunjabKesari

धार जिले में तैनात मोनिका सिंह ने बताया कि वह अपनी बेटी को अपने साथ ले गईं क्योंकि उन्हें दो दिन के लिए दूसरे शहर अलीराजपुर जाना था। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी ड्यूटी के लिए जा रही थीं तो उनकी बेटी भी जाग गई और साथ आने की जिद करने लगी। मोनिका ने कहा, ‘‘मुझे अपनी ड्यूटी के प्रति कर्तव्य का निर्वहन करने के साथ-साथ मां की जिम्मेदारी भी निभानी थी। इसलिए ऐसा किया। 

Related News