05 MAYSUNDAY2024 12:10:53 AM
Nari

गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, भगवान विष्णु हो जाएंगे नाराज

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Jul, 2023 06:18 PM
गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, भगवान विष्णु हो जाएंगे नाराज

हिंदू धर्म में जैसे सप्ताह का हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। वैसे ही गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, जो लोग इस दिन भगवान विष्णु की पूजा पूरे सच्चे दिल के साथ करते हैं उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा इस दिन नियमित पूजा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी भक्तों पर कृपा बनाती हैं और व्यक्ति के जीवन में धन से जुड़ी परेशानियां नहीं होती। परंतु भगवान विष्णु की पूजा के कुछ खास नियम बताए गए हैं। इस दिन कुछ चीजें करना शुभ नहीं माना जाता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

खिचड़ी

वीरवार के दिन खिचड़ी नहीं खानी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन खिचड़ी खाने से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां और दरिद्रता आती है। इसके अलावा इस  दिन घर का कबाड़, घर को धोने ने पुत्रों और घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि पर शुभ प्रभाव में कमी आती है। 

PunjabKesari

केला 

इस दिन केला खाना भी शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि इसके वृक्ष में देवगुरु बृहस्पति का वस होता है और केले के पेड़ में भगवान विष्णु निवास करते हैं इसलिए इस दिन लोग गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करते हैं। ज्योतिषों के अनुसार, भगवान विष्णु को केले का भोग लगाने के बाद इसका दान कर देना चाहिए परंतु व्रत रखने वाले लोगों को इस दिन केला बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। 

PunjabKesari

गुरुवार वाले दिन न करें ये काम 

इस दिन सुबह स्नान करके भगवान विष्णु के सामने  गाय के शुद्ध घी का दीया जलाएं। इसके अलावा इस दिन पीली चीजें दान करें। केले के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं। इसके बाद भगवान विष्णु के 108 नामों का उच्चारण करें। इस दिन केसर पीला चंदन और हल्दी का दान जरुर करें। इससे घर में सुख शांति आती और जीवन में आरोग्य मिलता है। 

PunjabKesari

नोट: मुहैया करवाई गई सूचना सिर्फ जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं।
 

Related News