25 APRTHURSDAY2024 7:25:05 PM
Nari

नेगेटिव एनर्जी अपने साथ ले आती हैं घर में रखी ये चीजें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 13 Jun, 2020 12:13 PM
नेगेटिव एनर्जी अपने साथ ले आती हैं घर में रखी ये चीजें

सभी को अपने घर को सुंदर और आर्कषित बनाने के लिए अलग- अलग चीजें से उसे सजाते है। ताकि उनका घर दूसरे घरों के मुताबिक ज्यादा सुंदर और स्टाइलिश नजर आए। मगर इसके चक्कर में कुछ लोग घर पर ऐसी चीजों को रख लेते है, जो वास्तुदोष का कारण बनती है। इससे घर पर नेगेटिविटी बढ़ती है। कलह-कलेश की संभावना बढ़ती है। मानसिक व आर्थिक तौर पर नुकसान झेलना पड़ता है। तो चलिए जानते है वो कौन सी चीजें है जिन्हें घर पर रखने से बचना चाहिए। 

गलत दिशा पर रखा शीशा

चाहे शीशे को वास्तु दोष को दूर करने वाला माना जाता है। इससे भाग्य, धन और खुशी मिलने की संभावना बढ़ती है। मगर इसे वास्तु के अनुसार न लगाया जाएं तो इससे दुर्भाग्य का कारण बनता हैं। इसलिए इसे लगाने से पहले इन चीजों का ध्यान रखें। घर पर अपने बच्चों के कमरे में स्‍टडी टेबल के पास शीशा लगाने की भूल न करें। इससे उनकी पढ़ाई में एकाग्रता और स्मरण शक्ति कमजोर होती है। इसके साथ ही ओवल और राउंड शेप के शीशे घर पर टांगने से बचें। यह नकारात्मका बढ़ाने का काम करती है। इसके अलावा दो शीशों को एक- दूसरे के आमने-सामने लगाने से बचें। ऐसा करने से व्यक्ति के मन में बेचैनी होती है जो तनाव का कारण बनता है। इसे हमेशा घर की उत्तर दिशा में ही लगाएं। क्योंकि यह दिशा धन के देवता कुबेर को प्रिय होती है। इससे उनकी कृपा घर-परिवार पर बनी रहती है।  

mirror,nari

टूटी हुई मूर्तियां रखने से बचें

घर पर टूटी मूर्ति या कोई भी चीज रखने से वास्तुदोष का सामना करना पड़ता है। इससे घर की शांति भंग हो जाती है। घर पर नेगेटिविटी छा जाती है। पति-पत्नि में बिना मतलब के झगड़े होने की स्थिति पैदा होता है। ऐसे मे अगर घर पर कोई भी मूर्ति या चीज टूट जाने पर उसे तुंरत घर से बाहर निकाल देना चाहिए। अगर भगवान की मूर्ति खंडित हो जाएं तो आप उसे बहते जल में बहा दें। इससे घर से नेगेटिव एनर्जी दूर भाग जाएगी। 

युद्ध की तस्‍वीरें

घर पर कभी भी हिंसक जानवरों व युद्ध की तस्वीरे नहीं लगानी चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों में लड़ाई-झगड़े होने की संभावना बढ़ती है। घर पर नाकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसकी जगह घर पर मुस्कुराते हुए फैमिली फोटो, हरे-भरे या नीले रंग के आकाश, सुंदर व प्रेरित करने वाली तस्वीरें या पेंटिंग लगानी चाहिए। आप सुंदर फूलों, पहाड़ों और झरने की पेंटिंग भी लगा सकते है। 

painting,nari

मां लक्ष्मी की मूर्ति

घर पर कभी भी धन की देवी लक्ष्मी मां की मूर्ति या तस्वीर को बाहर की ओर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर पर धन का अभाव होता है।  

कांटेदार पौधे

कुछ लोगों ने घर में कैक्टस और बोनसाई के पौधे लगाएं होते है। ये पौधे घर की सुख-शांति भंग करने का काम करते है। इससे परिवार के सदस्यों में निरंतर मतभेद होते है। कांटेदार पौधे होने के कारण जिंदगी में भी मुसीबतों, मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। साथ ही जब इन पौधों को काटकर छोटा किया जाता है तो इंसान की ग्रोथ रूकने लगती है। ऐसे में अगर आपको पौधे लगाना पसंद है तो कांटेदार पौधों की जगह घर पर हमेशा सुंदर फूलों वाले पौधे लगाएं। इससे रिश्तों में मजबूती आती है। घर के सदस्यों में प्यार और एकता बढ़ती है। 

 Cactus,nari

नकली पौधे

नकली पौधे या बुके घर पर रखने से घर भले ही सुंदर लगता है। मगर यह घर-परिवार पर बुरा असर डालते है। इसलिए आपको अगर फूल पसंद है तो इसे आर्टिफिशियल रखने की जगह नेचुरल फ्लावर लगाने की कोशिश करें। इसके अलावा भगवान की मूर्ति पर भी नकली या कपड़े से बनी फूलों की माला डालने से भी बचना चाहिए। इसके लिए उन्हें रोजाना असली फूलों से माला तैयार कर पहनाएं। इससे घर में पॉजीटिविटी आएंगी। साथ ही घर- परिवार में सुख- समृद्धि का आगमन होता है।

बॉक्‍स वाले बैड

आजकल घरों में सामान को स्टोर करने के लिए सभी बॉक्‍स वाले बैड रखते है। चाहे यह हमारी कई जरूरतों को पूरा करता है। मगर इसमें सामान रखने पर ध्यान देने की जरूरत होती है। असल में इससे रिश्तों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए या तो इसे घर पर न रखें या फिर कोशिश करें कि इसमें धार वाली नुकीले या टूटी-फूटी चीजें न रखें। नहीं तो घर का माहौल खराब हो सकता है। निरंतर लड़ाई-झगड़ा, कलह-कलेश होने की संभावना रहती है। 

ताजमहल

घर पर कभी भी ताजमहल की तस्वीर, शोपीस या पेंटिंग न रखें। चाहे इसे प्यार का प्रतीक कहा जाता है। मगर असल मे इसके अंदर एक कब्र दफन है। यह कब्र शाहजान की प्रिय बेगम मुमताज की है। ऐसे में ऐसी चीज कोे घर पर प्रतीक के रूप में रखने से घर में कलह-कलेश बढ़ते है। परिवार के सदस्यों में तनाव बढ़ता है।

 Taj Mahal,nari

सीढ़ियों के नीचे मंदिर 

वास्तु के अनुसार घर की सीढ़ियों के नीचे मंदिर बनाना अशुभ माना जाता है। इसका ये मतलब निकलता है कि आप भगवान के ऊपर से पांव रखकर जा रहें है। ऐसे में घर में नेगेटिविटी बढ़ती है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। ऐसे में कारोबार, बिजनेस में उन्नति के रास्ते में रूकावटे आती है। आप चाहे तो सीढ़ी के नीचे टॉयलेट या स्‍टोर बना सकते हैं।    

home,nari

Related News