25 APRTHURSDAY2024 8:53:20 PM
Nari

कर्ली के चक्कर में ना करें ये गलतियां, बालों का हो जाएगा ऐसा हाल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 29 Aug, 2020 12:23 PM
कर्ली के चक्कर में ना करें ये गलतियां, बालों का हो जाएगा ऐसा हाल

लड़कियां अपने चेहरे के साथ बालों को भी को भी सुंदर व आकर्षित बनाने के लिए अलग-अलग लुक देना पसंद करती है। ऐसे में बहुत सी लड़कियां बालों के लिए कर्ल मशीन का इस्तेमाल करती है। ताकि उनके यूनिक व स्टाइलिश लुक मिल सके। मगर बहुत सी लड़कियां जाने- अनजाने में कर्ल मशीन को लेकर कुछ गलतियां कर देती है। ऐसे में उनको अच्छा लुक मिलने की जगह बालों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कर्ल मशीन को इस्तेमाल करने से जुड़ी कुछ खास बातें...

nari,PunjabKesari

गलत कर्लिंग मशीन को चुनना

अगर आप सही कर्लिंग मशीन का चुनाव नहीं करते हैं तो आपको बाल खारब हो सकते हैं। इसे चुनने के लिए इसके बैरल के आकार का ध्यान देना होता है। आज कल मार्किट में अलग-अलग हेयर कर्लिंग मशीन मिलती है। वे बालों की प्रकार में मुताबिक होती है। ऐसे में आप किस तरह के कर्ल चाहती है। आपको उसके हिसाब से ही मशीन को खरीदना चाहिए। ताकि वह आपको बालों पर अच्छे से काम कर पाए। 

गीले बालों को कर्ल करना

अक्सर लड़कियां बालों को धोने के बाद उसे सूखाने की जगह सीधे ही कर्ल करने लगती है। मगर ऐसा करने से उनके बाल कमजोर हो टूटने व गिरने लगते हैं। साथ ही बालों के  दो मुंहें होने की परेशानी से भी गुजरना पड़ता है। ऐसे में जल्दबाजी में गीले बालों को कर्ल करने की गलती न करें। हमेशा पहले बालों को कुदरती तरीके से सूखा कर ही इसे कर्ल करें। 

nari,PunjabKesari

ज्यादा गर्म कर मशीन का इस्तेमाल करना

किसी भी मशीन को इस्तेमाल करने के लिए इस बात का खास ध्यान देना चाहिए कि उसका तापमान सही हो। ज्यादा गर्म कर मशीन को यूज करने से बालों के खराब होने से साथ कमजोर हो झड़ने की परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। बहुत सी लड़कियां मशीन को तेज तापमान पर सेट कर यूज करती है। उनके मुताबिक बाल जल्दी और लंबे समय तक कर्ल रहेंगे। मगर असल में, इससे बालों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप जब भी बालों को कर्ल करें तो अपने बालों की डेंसिटी और टेक्स्चर को ध्यान में रखते हुए मशीन का तापमान कम सेट करके ही इस्तेमाल करें। 

बालों को गलत तरीके से भागों में बांटना

कर्ल मशीन को यूज करने के लिए बालों को भागों में बांटना पड़ता है। इससे बाल अच्छे से कर्ल होने में मदद मिलती है। सुनने में तो यह बात आसान लगती है। मगर सही तरीके से बालों को भागों में न बांटने के कारण अच्छे से कर्ल न होने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बालों को सुंदर व आकर्षित लुक नहीं मिल पाता है। असल में आपको जिस तरह का लुक चाहिए होता है बालों को उसी तरह ही भागों में बांटने की जरूरत होती है। 

Related News