25 APRTHURSDAY2024 5:42:09 PM
Nari

डिनर में बनाएं स्पेशल वेजिटेबल बिरयानी, नोट कर लें रेसिपी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 28 May, 2021 05:21 PM
डिनर में बनाएं स्पेशल वेजिटेबल बिरयानी, नोट कर लें रेसिपी

अगर आप भी डिनर में रोटी या चावल खाकर बोर हो गए है तो आप वेजिटेबल बिरयानी बना सकती है। यह खाने में टेस्टी होने से बड़ों के साथ बच्चे भी आसानी से खा जाएंगे। वहीं आप इसमें अपनी मनपसंद सब्जियां भी मिलाकर इसे और भी हैल्दी बना सकती है। तो आइए जानते हैं वेजिटेबल बिरयानी बनाने का तरीका...

सामग्री

उबले चावल- 1 कप
जीरा- 1 छोटा चम्मच
प्याज- 1/4 कप (कद्दूकस किया)
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
मिक्स वेजिटेबल- 2 कप (बारीक कटे)
धनिया पाउडर- 2 छोटे चम्मच
गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
हरी मिर्च- 1(बारीक कटी)
नींबू का रस-  1 छोटा चम्मच
नमक- स्वाद अनुसार
हरा धनिया- 1/2 कप (बारीक कटा)

PunjabKesari

वि​धि

. सबसे पहले तेल गर्म करके जीरा भूनें। 
. इसमें प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर ब्राउन होने तक भूनें।
. अब इसमें सब्जियां डालकर धीमी आंच पर फ्राई करें।
. बाकी के मसाले मिलाकर इसे ढककर 5 मिनट तक पकाएं। 
. अब इसमें नींबू का रस हरा धनिया मिलाएं। 
. अब आधी सब्जियों को अलग रख लें। 
. सब्जियों के पैन में आधे चावल डालकर एक परत बनाएं। 
. फिर दोबारा सब्जी की परत लगाकर फिर चावल डालें। 
. धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं। 
. लीजिए आपकी वेजिटेबल बिरयानी बनकर तैयार है। 
. इसे सर्विंग प्लेट में डालकर गर्मा-गर्म सर्व करें।
 

Related News