27 APRSATURDAY2024 1:38:36 AM
Nari

होंठ ही नहीं चेहरे की भी खूबसूरती बढ़ाएगी रेड लिपस्टिक, ऐसे करें पूरा मेकअप

  • Edited By neetu,
  • Updated: 06 Jan, 2022 05:19 PM
होंठ ही नहीं चेहरे की भी खूबसूरती बढ़ाएगी रेड लिपस्टिक, ऐसे करें पूरा मेकअप

लिपस्टिक लगाना लगभग हर महिला को पसंद होता है। वहीं आमतौर पर हर महिला की किट में रेड लिपस्टिक तो जरूर होती है। इसे पार्टी या कैसुअल मीटिंग किसी भी जगह यूज किया जा सकता है। इसके अलावा बिना मेकअप किए भी सिर्फ लिपस्टिक लगाने से ही चेहरे को ग्रेसफुल लुक मिल जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि आप अपनी रेड लिपस्टिक को होंठों पर लगाने के अलावा अन्य मेकअप प्रोडक्ट की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए आज हम आपको रेड लिपस्टिक से जुड़े कुछ मेकअप हैक्स बताते हैं...

कंसीलर की तरह लगाएं

आप अपनी रेड लिपस्टिक को कंसीलर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कंसीलर ब्रश से लिपस्टिक को आंखों के नीचे लगाएं। फिर इसे ब्रश से अच्छी तरह सेट करें। इस बात का ध्यान रखें कि आपको इसी सही मात्रा में लगाना है। लिपस्टिक ज्यादा लगने पर आपका लुक खराब हो सकता है।

PunjabKesari

ब्लश के रूप में करें यूज

लड़कियां चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे छुपाने के लिए ब्लश का इस्तेमाल करती हैं। मगर आप इसकी जगह पर अपनी रेड लिपस्टिक यूज कर सकती है। इसके लिए अपनी उंगलियों की मदद से हल्की रेड लिपस्टिक गालों पर लगाएं। इसके बाद मेकअप ब्रश से इसे लगाकर फिक्सिंग पाउडर के साथ सेट करें। इससे आपको एकदम परफेक्ट ब्लश जैसा लुक मिल जाएगा।

आईशेडो की तरह करें इस्तेमाल

अगर आप आईशेडो खत्म हो गया है तो आप इसकी जगह पर अपनी रेड लिपस्टिक यूज कर सकती है। इसके लिए लिपस्टिक को उंगली या आईशेडो ब्रश में लेकर उसे आंखों पर लगाएं। इसके बाद इसपर ट्रांसलूसेंट पाउडर के साथ थोड़ा हाइलाइटर या ग्लिटर लगाएं। इससे आपकी आंखों को और भी आकर्षित  लुक मिलेगा।

PunjabKesari

दूसरी लिपस्टिक के साथ मिलाकर लगाएं

आमतौर पर महिलाएं एक ही तरह की रेड लिपस्टिक लगाती है। मगर इससे हमेशा एक जैसी ही लुक मिलता है। ऐसे में आप चाहें तो इसे दूसरे शेड्स या पुरानी लिपस्टिक के साथ मिलाकर लगा सकती है। इससे आपके होंठों को नया शेड व लुक मिलेगा।

लिप बाम में बदलें रेड लिपस्टिक

आजकल की महिलाओं में मैट लिपस्टिक क्रेज है। मगर इससे एक ही तरह का लुक मिलता है। ऐसे में आप चाहे तो अपनी रेड लिपस्टिक को लिप बाम में बदलकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कांच की कटोरी में 1 छोटा स्कूप रेड मैट लिपस्टिक और थोड़ा सा कोकोआ बटर मिलाकर कुछ सेकेंड माइक्रोवेव में रखें। इससे आपको कलरफुल लिप बाम आसानी से मिल जाएगा। इसे आप सुबह-शाम किसी भी समय लगा सकती है। इससे होंठों को सही कलर मिलेगा और आपके लिप्स ड्राई होने से बचे रहेंगे।

pc: Istock

Related News