03 MAYFRIDAY2024 4:07:51 AM
Nari

दुनिया से छुपके Deepika-Ranveer ने किया था ये काम! कॉफी विद करण में किया खुलासा

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 26 Oct, 2023 04:41 PM
दुनिया से छुपके Deepika-Ranveer ने किया था ये काम! कॉफी विद करण में किया खुलासा

करण जौहार का बहुचर्चित और controversial चैट शो कऑफी विद करण का आठवां सीजन वापस आ गया है। बॉलीवुड गॉसिप के फैन इस शो का ब्रेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि उनके फेवरेट सेलेब्स करण से अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें खुलकर बताते हैं। वहीं आज से शुरु हुए इस शो में सबसे पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शिरकत की। बाद दें शादी के बाद पहली बार ये कपल शो में साथ आए हैं। शो में इन्होंने खुलकर अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया। कॉफी विद करण में कपल ने बताया की उनके रिश्ते की शुरुआत रामलीला के फिल्म सेट से हुई थी। साल 2012 में दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरु किया था।

PunjabKesari

शादी से 3 साल पहले कर ली थी सगाई

कपल आगे कहते हैं कि रामलीला के सेट पर वो हमेशा साथ- साथ रहते थे और खाना भी साथ में खाते थे। वहीं साल 2015 में उन्होंने सीक्रेटली सगाई कर ली और इसे सब से छिपा कर रखा। 

PunjabKesari

यूं किया था रणवीर ने दीपिका को प्रपोज

रणवीर ने बताया कि उन्होंने ट्रिप पर दीपिका को प्रपोज किया था। दोनों ट्रिप के लिए मालदीव जा रहे थे, उस दौरान रणवीर अपने साथ रिंग लेकर गए थे। मालदीव के खूबसूरत बीच में जब दोनों अकेले थे, तब रणवीर ने दीपिका को प्रपोज किया और एक्ट्रेस ने शादी के लिए हां कह दिया था।

PunjabKesari

बता दें रणवीर- दीपिका ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दोनों की शादी को 5 साल हो चुके हैं और इनका रिश्ता बहुत स्ट्रांग है।


 

Related News