28 APRSUNDAY2024 4:40:18 AM
Nari

4 महीने से प्रेगनेंसी पीरियड एंजॉय कर रही है दीपिका पादुकोण! करीबी ने दी Good News

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 20 Feb, 2024 06:06 PM
4 महीने से प्रेगनेंसी पीरियड एंजॉय कर रही है दीपिका पादुकोण! करीबी ने दी Good News

यामी गौतम, ऋचा चड्ढा की तरह  दीपिका पादुकोण भी  इन दिनाें बेहद अच्छे दौर से गुजर रही हैं। खबरें की मानें तो वह भी  प्रेगनेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। हालांकि दीपिका और रणवीर सिंह की ओर से ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन एक करीबी ने इस बात का दावा किया है। 77वीं BAFTA सेरेमनी में भी एक्ट्रेस बेबी बंप छिपाती नजर आई थी। 

PunjabKesari
वैसे तो  दीपिका पादुकोण की प्रेगनेंसी की खबरें कई बार फैल चुकी हैं, लेकिन इस बार यह खबर सही बताई जा रही है। रणवीर के एक करीबी ने मैगजीन द वीक को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर कन्फर्मेशन दे दी है। उन्होंने बताया कि वह अपने सेकेंड ट्रायमेस्टर में हैं और उनकी प्रेग्नेंसी को 4 महीने से ज्यादा हो चुके हैं। अगर ये खबर सही है तो रणवीर- दीपिका 5 महीने बाद अपने पहले बच्चे के माता- पिता बन जाएंगे। 

PunjabKesari

बस अब लोगों को इंतजार है  दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तरफ से ये गुड न्यूज शेयर करने का। बता दें कि हाल ही में दीपिका लंदन में आयोजित  बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 में बतौर प्रेजेंटेटर शामिल हुई, जहां उनका बेहद ही शानदार अंदाज देखने को मिला था। वह शिमरी ऑफ व्हाइट साड़ी में वह बेहद ही प्यारी लग रही थी।

PunjabKesari

उनके इस लुक को देखकर ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह प्रेग्नेंट हैं।  उन्होंने अपने पल्लू से पेट का हिस्सा छिपा रखा थ, जिसे लेकर लोगों को शक हुआ था। एक बार उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि-मुझे और रणवीर को बच्चे बहुत पसंद हैं। हम दोनों उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे।’

Related News