28 APRSUNDAY2024 10:10:53 PM
Nari

Deepika padukone की Saree look का कोई मुकाबला नहीं, Blouse भी हर बार होता है यूनिक

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 14 Feb, 2024 03:20 PM

दीपिका पादुकोण सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं जानी जाती बल्कि फैशन के लिए फेमस हैं। सिर्फ आम लड़कियां ही नहीं बी-टाउन की बहुत सी एक्ट्रेस भी उनके फैशन सेंस की मुरीद हैं और उन्हें कॉपी करती हैं। कल शाम दीपिका हब्बी रणवीर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थी। दीपिका का एयरपोर्ट लुक भी बड़ा क्लासी था चलिए आपको उनकी कुछ बेस्ट लुक्स दिखाते हैं।  

1. दीपिका उमंग इवेंट में गई थी जहां उन्होंने सब्यसाची मुखर्जी की एक्वा ब्लू बनारसी सिल्क साड़ी पहनी थी। इस साड़ी का ब्लाउज जितना डिसेंट था उतना ही एक्ट्रेस को रॉयल लुक दे रहा था। दीपिका ने फुल नेक और स्लीव ब्लाउज वियर किया था जिसके साथ उन्होंने हैवी चोकर नेकलेस पहना था और वैसे ही मैचिंग गोल स्टड ईयररिंग्स। दीपिका का लो बन हेयरस्टाइल तो वैसे ही सबको बहुत पसंद आता है।

PunjabKesari

2. दीपिका पादुकोण की ये ब्लैक साड़ी देकिए। ये उन्होंने इंडियन स्पॉर्ट्स ऑनर इवेंट पर पहना था। ब्लैक साड़ी के बॉर्डर पर गोल्डन कलर की एम्ब्रायडरी थी और इसका ब्लाउज भी वैसे ही सिंपल और फुल स्लीव्स में था और बैक पर भी राउंड कट डिजाइन था। यहां भी दीपिका ने टाइट बन बनाया था।

PunjabKesari

3. दीपिका की ये व्हाइट साड़ी देखिए। कितनी क्लासी लग रही है। साड़ी प्लेन थी और बॉर्डर पर ब्लैक कलर की सिप्पी वाली पट्टी लगी थी। साड़ी जितनी सिंपल थी व्हाउज उतना ही सैक्सी। दीपिका ने हॉल्टर नेक ब्लाउज पहना था जो बेकलैस नॉट स्टाइल में था। इसके साथ डार्क आई मेकअप किया और टाइट बन किया था।

PunjabKesari

4. दीपिका ने सब्यसाची मुखर्जी का एक व्हाइट एंड ब्लैक सूट पहना था और सूट भी बेक से ऑपन था। इसके साथ दीपिका ने ओवर साइज्ड ईयररिंग्स पहने थे। इसके साथ दीपिका ने ब्लैक बिंदी और डार्क आईलाइनर लगाया था।

PunjabKesari

5.  मनीष मल्होत्रा के फैशन शो पर भी दीपिका ने व्हाइट सिल्वर रफ्फल नेट साड़ी पहनी थी। इस साड़ी का ब्लाउज भी हाल्टर नेक में था। पूरे ब्लाउज पर मिरर वर्क था।

PunjabKesari

दीपिका की सिर्फ यही लुक्स ही नहीं बल्कि और भी बहुत सारे लुक्स ऐसे हैं जो लड़कियों को काफी पसंद आए और जिसे कॉपी भी किया गया है। आपको दीपिका की साड़ी लुक ज्यादा पसंद आती हैं या वेस्टर्न लुक।

Related News