27 APRSATURDAY2024 12:06:52 AM
Nari

किन्नौर हादसे में जान गंवाने वालीं दीपा शर्मा KBC में जीत चुकी थी इतने लाख रूपए की राशि

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 26 Jul, 2021 06:12 PM
किन्नौर हादसे में जान गंवाने वालीं दीपा शर्मा KBC में जीत चुकी थी इतने लाख रूपए की राशि

मानसून के दिनों में अकसर बाढ़ और लैंडस्लाइड के मामले देखे जाते हैं। हाल ही में धर्मशाला में बादल फटने से धर्मशाला के साथ लगते कई इलाकों में भारी बाढ़ आ गई जिस वजह से वहां के स्थानीय लोगों को काफी नुकसान भी हुआ। इसी बीच अब ताजा खबर सामने आई हैं कि रविवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में जबरदस्त लैंडस्लाइड हुई है जिसमें करीब 9 लोगों की मौत हो गई। 

मृतकों में एक नाम डॉक्टर दीपा शर्मा का भी है। बतां दें कि दीपा शर्मा को सोशल मीडिया पर सभी याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। दीपा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं, बतां दें कि दीपा टीवी का पाॅपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति में भी नजर आ चुकी थीं।

PunjabKesari

कौन बनेगा करोड़पति से जीत चुकी थी इतने लाख की राशि
 दीपा शर्मा, 2013 में कौन बनेगा करोड़पति में नजर आई थीं। केबीसी 7 में दीपा ने शो में भाग लिया था। जानकारी के मुताबिक दीपा ने शो में कुल 6 लाख 40 हजार रुपये जीते थे। वहीं सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के साथ अपने फोटोज भी शेयर किए थे।

PunjabKesari

6 अक्टूबर 2019 को दीपा ने इंस्टाग्राम पर कौन बनेगा करोड़पति से की मेमरी का एक कोलाज भी शेयर किया था। कोलाज में दीपा ने अमिताभ बच्चन और कौन बनेगा करोड़पति के सेट की अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। दीपा ने कैप्शन में लिखा था, 'मेमोरीज, 6 साल पहले जब 5 और 6 अक्टूबर को मैं अमिताभ बच्चन जी के सामने हॉटसीट पर थी।  

इतना ही नहीं दीपा शर्मी की मौत से अभिनेत्री कंगना रनौत भी दुखी हैं। उन्होंने भी दीपा की फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

कौन थीं दीपा शर्मा
दीपा शर्मा के ट्विटर में दी गई जानकारी के अनुसार वह एक आयुर्वेद की चिकित्सक क्लीनिकल न्यूट्रिशिनिस्ट और एक लेखिका थीं। वहीं उनकी पर्सनल वेबसाइट के मुताबिक उन्हें फोटोग्राफी, यात्रा करना उन्हें बहुत पसंद था।

Related News