18 JUNTUESDAY2024 1:12:00 PM
Nari

सोमवार को करें इन चीजों का दान, भोलेनाथ देंगे मन चाहा वरदान

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 19 May, 2024 06:39 PM
सोमवार को करें इन चीजों का दान, भोलेनाथ देंगे मन चाहा वरदान

नारी डेस्क : सनातन धर्म में सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन शिवजी की पूजा करने से वो प्रसन्न होकर भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, भांग और धतूरा अर्पित करना चाहिए। इन चीजों को अर्पित करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही महादेव प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार के दिन व्रत रखने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही अपनी कृपा बनाए रखते हैं। आपको बता दें, सोमवार के दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत शुभ होता है। इससे घर में सुख- समृद्धि आती है और हर मनोकामना भी पूरी होती है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

PunjabKesari

सोमवार के दिन करें ये उपाय

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने से सबसे पहले सच्चे मन से आराधन करें। मान्यता है कि सच्चे मन से भोले को याद करो तो वो भक्तों की जरूरी सुनते हैं। इसके साथ ही सोमवार के दिन शिवलिंग पर चंदन, अक्षत, दूध, गंगाजल, बेलपत्र, आंकड़े का फूल और धतूरा अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

इन चीजों का करें दान

ज्योतिषियों के अनुसार, सोमवार के दिन कुछ चीजों का दान करने से विशेष फल मिलता है। जैसे शाम को काले तिल और कच्चे चावल को मिलाकर दान करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। इसके साथ ही पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार के दिन चावल, गेहूं, घी, केला, नमक, नारियल, आंवला, बेल, पपीता जैसी चीजों का दान करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही घर में कभी भी आर्थिक तंगी की स्थिति नहीं होती है।

PunjabKesari

Related News