
नारी डेस्क : घर पर कम समय में रेस्टोरेंट-स्टाइल सब्जी बनानी हो, तो क्रीमी पालक पनीर से बेहतर विकल्प शायद ही कोई हो। ताज़े पालक, मुलायम पनीर और खुशबूदार मसालों से तैयार यह डिश स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर है। ऊपर से लहसुन और पपरिका का तड़का इसके स्वाद को और भी लाजवाब बना देता है, जिसे आप रोटी, नान, पराठे या चावल के साथ आराम से परोस सकते हैं।
Servings - 4

INGREDIENTS
पनीर – 150 ग्राम
पानी – 100 मिलीलीटर
अदरक – 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 1 छोटा चम्मच
लहसुन – 1 छोटा चम्मच
पालक – 150 ग्राम
तेल – 2 छोटे चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
प्याज – 120 ग्राम (बारीक कटा हुआ)
टमाटर – 100 ग्राम (कटा हुआ)
सूखी कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच
नमक – 1 छोटा चम्मच
हल्दी – ½ छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
तड़के के लिए
तेल – 2 छोटे चम्मच
लहसुन – 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
पपरिका – 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया – 1 छोटा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
विधि
1. एक ब्लेंडर में 150 ग्राम पनीर और 100 मिलीलीटर पानी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि मुलायम पेस्ट तैयार हो जाए। इसे अलग रख दें।
2. 1 छोटा चम्मच अदरक, 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च और 1 छोटा चम्मच लहसुन को सिल-बट्टे या ओखली-मूसल में कूटकर पेस्ट बना लें।
3. 150 ग्राम पालक को धोकर बारीक काट लें और अलग रख दें।
4. एक कड़ाही में 2 छोटे चम्मच तेल गरम करें। इसमें 1 छोटा चम्मच जीरा डालें। जीरा चटकने लगे तो कूटा हुआ अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का मिश्रण डालकर कुछ सेकंड भूनें।
5. अब 120 ग्राम कटा हुआ प्याज डालें और 2–3 मिनट तक हल्का सुनहरा होने तक पकाएं।
6. इसमें 100 ग्राम कटे हुए टमाटर, 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी और 1 छोटा चम्मच नमक डालें। 2–3 मिनट तक टमाटर नरम होने तक पकाएं।
7. अब ½ छोटा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 1–2 मिनट तक मसालों को भून लें।
8. कटा हुआ पालक डालें और 2 मिनट तक पकाएं।
9. अब तैयार किया हुआ पनीर का स्मूद मिश्रण डालें और 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर गैस बंद कर दें।
10. तड़का लगाने के लिए एक छोटे पैन में 2 छोटे चम्मच तेल गरम करें। इसमें 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा लहसुन और 1 छोटा चम्मच पपरिका डालकर कुछ सेकंड तक भूनें।
11. तैयार तड़के को पालक पनीर के ऊपर डालें और अच्छी तरह मिला दें।
12. अंत में 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया डालकर हल्के हाथों से मिलाएं।
13. गर्मागर्म क्रीमी पालक पनीर को रोटी, नान, पराठे या जीरा राइस के साथ परोसें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum