26 JUNWEDNESDAY2024 7:23:20 AM
Nari

गर्मियों में बनाएं ठंडी-ठंडी और बेहद हेल्दी Banana Smoothie

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 16 Jun, 2024 12:14 PM
गर्मियों में बनाएं ठंडी-ठंडी और बेहद हेल्दी Banana Smoothie

नारी डेस्क: केले से बनी स्मूदी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। केले को वैसे भी एनर्जी का पावर हाउस कहा जाता है ऐसे में इससे बनी स्मूदी का सेवन करने से आप दिनभर एनर्जेटिक रहते हैं। इसके अलावा यह स्मूदी हड्डियों और मसल्स को भी मजबूत बनाने में मदद करती है। वैसे तो बाजार में भी यह स्मूदी आसानी से मिल जाती है लेकिन आप घर में बच्चों के लिए इसे बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में। 

PunjabKesari

सामग्री:

केले – 2-3
दूध – 1 कप
दही – 150 ग्राम
शहद – 1 टेबल स्पून
वेनिला एसेंस – 1/2 टेबल स्पून
बर्फ के टुकड़े – 5-6

विधि: 

- सबसे पहले पके हुए केले को लें और उनके छिलकों को उतार लें।
- इसके बाद एक बाउल में केले के बड़े-बड़े टुकड़े काट लें।
- अब मिक्सर जार लें और उसमें केले के कटे हुए टुकड़ों को डालें।
- इसके बाद इसमें दूध और शहद डालकर ढक्कन बंद करें और मिक्सर को 1 मिनट तक चलातेहुए सारी चीजों को ब्लेंड कर लें।

PunjabKesari
- इसके बाद ढक्कन खोलें और 2-3 आइस क्यूब्स डालकर दोबारा ब्लेंड करें।
- इससे स्मूदी अच्छी तरह से ठंडी हो जाएगी। अब स्मूदी में दही और वेनिला एसेंस डालें और सभी चीजों को एक बार फिर ब्लेंड करें।
- जब गाढ़ी स्मूदी तैयार हो जाए तो ब्लेंड करना बंद कर दें।
- इसके बाद तैयार स्मूदी को सीधे सर्विंग ग्लास में डालें और उसमें ऊपर से 1-2 बर्फ के टुकड़े भी मिला दें। तैयार है बनाना स्मूदी।

Related News