03 MAYFRIDAY2024 3:23:28 PM
Nari

फिर सुर्खियों में छाई रानू मंडल, वायरल हो रहा 'छठ गीत'

  • Edited By neetu,
  • Updated: 08 Nov, 2021 02:17 PM
फिर सुर्खियों में छाई रानू मंडल, वायरल हो रहा 'छठ गीत'

छठ महापर्व दौरान भारत की कई जगहों पर अलग ही धूम देखने को मिलती है। इसे खासतौर पर उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार आदि पर मनाया जाता है। तीन तीनों तक चलने वाले इस पर्व पर महिलाएं छठी माता की पूजा करती है। इस खास मौके पर भोजपुरी के कई मशहूर सिंगर्स अपने छठ गीत लेकर आते हैं। हर साल पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, शारदा सिन्हा जैसे सिंगर्स छठ गीत गाते हैं। मगर इस बार रानू मंडल ने भी छठी पर्व पर गीत गाया है।

रानू मंडल ने भी गाया छठ गीत

बता दें, रानू मंडल द्वारा गीत यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि इस गाने को रानू मंडल ने गाया नहीं है। मगर फिर भी लोगों में यह वीडियो को उनके नाम से तेजी से वायरल हो रही है।

PunjabKesari

9 लाख से ज्यादा बार सुना जा चुका गाना

फैंस ने इस गाने को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर दिया है। अब तक इस गाने को करीब 9 लाख बार देखा व सुना जा चुका है। इस दौरान रानू मंडल सूर्य देव को अर्घ्य देती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को Mridang Music World नामक एक यूट्यूबर ने अपने यूट्यूब चैनल डाला है। इसके बाद यह वीडिया अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

यूजर्स कर रहे ट्रोल  

इस गाने को सुनने के बाद यूजर्स ने कई कमेंट्स किए है। इस पर एक यूजर ने कमेंट किया भी है कि यह आवाज रानू मंडल की नहीं है। इसके अलावा कई लोग वीडियो को देखकर गुस्सा दिखा रहे हैं। एक ने लिखा कि लाइक और कमेंट के लि रानू मंडल का नाम इस्तेमाल करना सही नहीं है। अन्य ने लिखा कि कम से कम छठ पर्व के मौके पर तो रानू मंडल की आवाज हम नहीं सुन सकते हैं। वहीं किसी ने लिखा कि इसकी आवाज सुनकर मूड खराब हो गया है।

सोनू निगम ने भी गाया छठ गीत

वहीं इस बार छठ पर्व पर सोनू निगम और पवन सिंह ने मिलकर गीत गाया है। इनके साथ हर्षिका पूनाचा भी दिखाई दे रही है। सोनू निगम के पहली बार छठी गीत गाने पर यह गीत सोशल मीडिया पर जल्दी से वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

Related News