18 MAYSATURDAY2024 12:27:57 PM
Nari

Chhath Puja पर करें ये उपाय, प्रसन्न होकर सूर्य देव दूर करेंगे हर परेशानी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 19 Nov, 2023 06:52 PM
Chhath Puja पर करें ये उपाय, प्रसन्न होकर सूर्य देव दूर करेंगे हर परेशानी

हिंदू धर्म में सूर्य देव की पूजा का खास महत्व है।  वहीं कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में भी षष्ठी तिथि में  सूर्य देवा का महापर्व मनाया जाता है जिस छठ कहते हैं। इस 4 दिवसीय पर्व में लोग संतान की लंबी आयु के लिए व्रत रखते हैं। सूर्य भगवान को प्रसन्न करके शुभ फल की प्राप्ति के लिए आप छठ पूजा में ये उपाय भी कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इन उपायों के बारे में...

PunjabKesari

छठ पूजा में करें ये उपाय

- छठ पर्व की सुबह स्नान आदि करने के बाद किसी साफ स्थान पर सूर्यदेव की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। सूर्यदेव को लालफूल चढ़ाएं और गुड़ का भोग लगाएं। इसके बाद लाल चंदन की माला से नीचे लिखे मंत्र का कम से कम बार माला जाप करें...

ऊं सूर्याय नम:

- सुबह स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्य को अर्घ्य दें। इस पानी में लाल फूल और कुमकुम भी मिला लें। अर्घ्य देने के बाद सूर्य से संबंधित चीजों जैसे गुड़, गेंहू, तांबे के बर्तन, कंबल, घी आदि का दान करें। इससे सूर्य संबंधित सारे दोष दूर हो जाएंगे।

PunjabKesari

- छठ पर्व पर तांबे का सिक्का या तांबे का चौकार टुकड़ा किसी नदी में प्रवाहित कर दें। तांबा सूर्य की धातु है। इसे पानी में प्रवाहित करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। अगर ऐसा न कर पाएं तो गुड़ भी नदी में प्रवाहित कर सकते हैं। ये भी सूर्य से संबंधित  खाद्य पदार्थ है।

- किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर छठ पूजा पर सूर्य का रत्न माणिक अपने दाहिने हाथ की अनामिका अंगुली में पहनें। इस रत्न को पहनने से सूर्य दोष से संबंधित अनेक परेशानियां दूर गोने लगते हैं। लेकिन एक बार ज्योतिष की सलाह लें, उसके बाद ही इसे धारण करें।

PunjabKesari

- छठ पूजा की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखी दीपक जलाएं और सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें। इस उपाय से भी सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा रखते हैं।
 

Related News