19 JANMONDAY2026 4:09:33 PM
Nari

चीज़ Corn पफ्स रेसिपी

  • Edited By Monika,
  • Updated: 19 Jan, 2026 02:04 PM
चीज़ Corn पफ्स रेसिपी

नारी डेस्क : अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा, चीज़ी और झटपट बनने वाला स्नैक ढूंढ रहे हैं, तो चीज़ कॉर्न पफ्स एक परफेक्ट ऑप्शन है। मीठे कॉर्न और पिघले हुए चीज़ का कॉम्बिनेशन इसे बच्चों और बड़ों दोनों का फेवरेट बना देता है। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये पफ्स पार्टी, किटी या स्नैक टाइम के लिए बेस्ट हैं।

Servings - 5

PunjabKesari

सामग्री

ब्लेंड किया हुआ कॉर्न प्यूरी – 240 ग्राम

कॉर्न फ्लोर – 50 ग्राम

मैदा – 50 ग्राम

नमक – 1 चम्मच

काली मिर्च पाउडर – ½ चम्मच

कद्दूकस किया हुआ प्रोसेस्ड चीज़ – 30 ग्राम

बेकिंग पाउडर – ⅛ चम्मच

हरा धनिया (बारीक कटा) – 1 टेबलस्पून

तेल – तलने के लिए

कद्दूकस किया हुआ चीज़ – सजाने के लिए

चिली फ्लेक्स – सजाने के लिए

 बनाने की विधि

1. एक बड़े बाउल में कॉर्न प्यूरी, कॉर्न फ्लोर, मैदा, नमक, काली मिर्च, कद्दूकस किया हुआ चीज़, बेकिंग पाउडर और हरा धनिया डालें।

2. सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर स्मूद और गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।

3. कढ़ाही में तेल गरम करें। तैयार मिश्रण को पाइपिंग बैग में भरें।

4. गरम तेल में पाइपिंग बैग से पफ्स का शेप बनाते हुए डालें।

5. इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें।

6. तलने के बाद टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।

7. ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज़ और चिली फ्लेक्स डालकर सजाएं।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum

Related News