
नारी डेस्क : अगर आप पत्ता गोभी से कुछ नया, स्वादिष्ट और रेस्टोरेंट-स्टाइल बनाना चाहते हैं, तो कैबेज स्टेक आपके लिए एक बेहतरीन रेसिपी है। बाहर से हल्का क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट और मसालेदार सॉस व पिघले हुए चीज़ की लेयर से भरपूर यह डिश स्वाद के साथ-साथ दिखने में भी बेहद आकर्षक लगती है। इसे आप स्नैक, स्टार्टर या हल्के डिनर के रूप में आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं।
Servings - 2

INGREDIENTS
पत्ता गोभी – 400 ग्राम
सोया सॉस – 1 छोटा चम्मच
रेड चिली सॉस – 2 छोटे चम्मच
सिरका (विनेगर) – 2 छोटे चम्मच
ब्राउन शुगर – 1 बड़ा चम्मच
नमक – ¾ छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
तिल का तेल (सेसमे ऑयल) – 1 छोटा चम्मच
पानी – 2 बड़े चम्मच
मक्खन – 2 बड़े चम्मच
लहसुन (बारीक कटा हुआ) – 2 बड़े चम्मच
मोज़ेरेला चीज़ – 40 ग्राम
चिली ऑयल – 1 छोटा चम्मच
हरा प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1 छोटा चम्मच
विधि
1. सबसे पहले 400 ग्राम पत्ता गोभी को मोटे-मोटे स्लाइस में काट लें और अलग रख दें।
2. एक बाउल में सोया सॉस, रेड चिली सॉस, सिरका, ब्राउन शुगर, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे अलग रख दें।
3. एक पैन में तिल का तेल गर्म करें। इसमें पत्ता गोभी के स्लाइस डालकर 2–3 मिनट तक पकाएं।
4. अब स्लाइस को पलटें, 2 बड़े चम्मच पानी डालें, ढक्कन लगाकर 3–4 मिनट तक पकाएं।
5. पक जाने पर पत्ता गोभी को पैन से निकालकर अलग रख दें।
6. उसी पैन में मक्खन गर्म करें। इसमें बारीक कटा लहसुन डालकर लगभग 30 सेकंड तक भूनें।
7. अब तैयार किया हुआ सॉस डालें और 2 मिनट तक पकाएं।
8. इसके बाद पत्ता गोभी के स्लाइस वापस पैन में डालें और उन्हें सॉस में अच्छी तरह कोट कर लें।
9. ऊपर से मोज़ेरेला चीज़ छिड़कें, ढक्कन लगाकर 2 मिनट तक पकाएं, ताकि चीज़ अच्छी तरह पिघल जाए।
10. आखिर में ऊपर से चिली ऑयल डालें और बारीक कटे हरे प्याज से गार्निश करें।
11. स्वादिष्ट कैबेज स्टेक को गरमा-गरम सर्व करें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum